लखनऊ में छत पर झालर लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बिजली कर्मी की मौत, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
लखनऊ के दुबग्गा में छत पर झालर लगाते समय निजी बिजली कर्मी सुहैल की हाईटेंशन लाइन से मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और किसान यूनियन ने बिजली विभाग पर लापर ...और पढ़ें
-1776466479990_m.webp)
धरना प्रदर्शन करते हुए किसान यूनियन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, लखनऊ। दुबग्गा के इज्जतनगर कॉलोनी में छत पर झालर लगा रहे निजी बिजली कर्मी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत शुक्रवार को हो गई। बिजली कर्मी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने किसान यूनियन के साथ धरने पर बैठ कर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उधर विद्युत सुरक्षा निदेशालय से पूरे मामले की जांच करवाने का आश्वासन भी बिजली विभाग ने दिया है। वहीं किसान यूनियन के लोग बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मकान मालिक पर मुकदमा, पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और हाई टेंशन लाइन को हटाए जाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीओ संदीप वर्मा व अवर अभियंता ऋषि गोस्वामी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश पटेल के अनुसार सारिब अब्बास गाजियाबाद में रेलवे विभाग में कंट्रोलर पद पर तैनात हैं। अब्बास ने इज्जतनगर कॉलोनी में नया घर बनवाया था। शनिवार को नए घर में पार्टी का आयोजन होना था। इसी की तैयारी शुक्रवार को चल रही थी।
मकान के छज्जे पर झालर सजाते समय हरदोई के संडीला निवासी बिजली कर्मी सुहैल (24) छज्जे के पास से निकली 11 हजार लाइन की चपेट म आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के साथ ही परिजनों ने आरोप लगाया कि मकान स्वामी ने छज्जा, यह जानकर भी अधिक निकाला कि सामने से 11 हजार लाइन निकल रही है। सुहेल के परिवार में पिता जुबैर, मां और भाई-बहन हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
15 घंटे रहा बिजली संकट
खबरें और भी
मलिहाबाद।गुरुवार देर रात ट्रांसमिशन से टिकरीहार बिजली उपकेंद्र को आने वाली भूमिगत 33 केवी लाइन में खराबी आ गई। फाल्ट के कारण क्षेत्र में पूरी रात बिजली संकट रहा। इससे ग्रामीणों को बिजली व पानी दोनों ही संकट का सामना करना पड़ा।
फॉल्ट लोकेटर की मदद से शुक्रवार शाम बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसके कारण चांदपुर फीडर से जुड़े ग्राम अहमदाबाद कटौली, हाशिमपुर, फूलचंद खेड़ा, भूलभुला खेड़ा, भतोइया, रसूलाबाद, गौंदा, नईबस्ती, सुरगौला, सलामत खेड़ा और गुलाल खेड़ा सहित अन्य दर्जनों गांवों में पेयजल और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा।
तहसील फीडर से जुड़े केवलहार, मिर्जागंज फीडर से जुड़े गल्लामंडी, हरदोई रोड, नींबूबाग, मिर्जागंज और माल रोड रेलवे क्रासिंग सहित कई इलाकों में 15 घंटे बिजली गुल रही।
यह भी पढ़ें- लखनऊ में LDA और आवास विकास की एकमुश्त समाधान योजना शनिवार से होगी शुरू, 5600 डिफॉल्टर्स को मिलेगा सीधा फायदा