अयोध्या में सरयू घाट पर तैनात पीएसी के जवान ने किया बेहद जहरीले सांप का रेस्क्यू, वीडियो वायरल
Venomous Snake Rescued: रसेल वाइपर सांप को रेस्क्यू करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
HighLights
पीएसी दसवीं वाहिनी बाराबंकी के जवान जगत पाल सिंह ने किया रसेल वाइपर
डीजी पीएसी आलोक सिंह ने जगत पाल सिंह के प्रयास को सराहा
जागरण संवाददाता, बाराबंकी। अयोध्या में सरयू घाट पर मंगलवार शाम को सरयू नदी की आरती के दौरान पर्यटकों की मौजूदगी के बीच बेहद जहरीले रसेल वाइपर सांप की आहट पाकर पीएसी के जवान ने बेहद साहसिक कदम उठाया।
घाट पर ड्यूटी पर तैनाती के दौरान पीएसी दसवीं वाहिनी बाराबंकी के जवान जगत पाल सिंह ने रसेल वाइपर सांप को रेस्क्यू किया और कई लोगों को खतरे से बचाया। उसका रसेल वाइपर सांप को रेस्क्यू करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अयोध्या के सरयू घाट पर बीते मंगलवार को दसवीं वाहिनी पीएसी के जवान ने जहरीले रसेल वाइपर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो का डीजी पीएसी आलोक सिंह ने संज्ञान लेते हुए जवान के साहस और सूझबूझ की प्रशंसा की है।
पीएसी के डी-दल की श्रावण मेला ड्यूटी अयोध्या में लगी है। सेनानायक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दलनायक शुभांशु दास के नेतृत्व में जवान श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात हैं। सरयू आरती के दौरान 24 अगस्त को कच्चा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच अति विषैला रसल वाइपर सांप दिखाई दिया।
ड्यूटी पर तैनात आरक्षी जगत पाल सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने डंडे की मदद से सांप को सावधानीपूर्वक नियंत्रित कर बोरे में सुरक्षित बंद कर दिया। इससे श्रद्धालुओं को संभावित सर्पदंश के खतरे से बचाया जा सका।
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में जेन अल्फा की आवाज का असर, CM से लगाई गुहार तो DM ने सुनी और सड़क पर भरे जा रहे गड्ढे
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में एक सिपाही बेअंदाज, कार सवार से बोला- कायदे से रहो नहीं तो दिनदहाड़े मारूंगा
