Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाराबंकी में AI वेरिफिकेशन के दौरान PM आवास के लिए 39965 परिवारों मिले अपात्र, लक्ष्य मिलने पर फिर होगा सत्यापन

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 04:41 PM (IST)

    बाराबंकी में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत AI सत्यापन में 39,965 परिवार अपात्र पाए गए हैं। अब 79,035 संभावित लाभार्थी बचे हैं और जल्द ही आवास ...और पढ़ें

    सर्वे में शामिल 39 हजार 965 परिवारों को एआई ने किया अपात्र।

    सर्वे में शामिल 39 हजार 965 परिवारों को एआई ने किया अपात्र।

    HighLights

    1. AI सत्यापन में 39,965 परिवार PM आवास के लिए अपात्र।

    2. बाराबंकी में 79,035 संभावित लाभार्थी सूची में शेष।

    3. जल्द मिलेगा आवास लक्ष्य, फिर होगा सत्यापन।

    संवाद सूत्र, बाराबंकी। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना में अब पात्रता तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। अधिकारियों की जांच और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सत्यापन के बाद अब ग्राम पंचायतों की खुली बैठक पूरी कर ली गई है।

    प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद केवल वे परिवार सूची में रह गए हैं, जो वास्तव में झोपड़ी या कच्चे मकानों में रह रहे हैं और पक्के आवास के पात्र हैं। अब कभी भी आवास का लक्ष्य मिल सकता है।

    ले में कराए गए सर्वे में 1.19 लाख से अधिक लोगों ने आवासहीन होने का दावा किया था। तीन चरणों में कराई गई जांच के बाद इनका विवरण ‘आवास प्लस’ एप पर अपलोड किया गया।

    लाभार्थियों के फोटो, आधार और जॉब कार्ड समेत अन्य जानकारियों का एआइ के माध्यम से विश्लेषण किया गया, जिसमें 39 हजार 965 दावेदार स्वतः अपात्र पाए गए। इसके बाद 79 हजार 35 संभावित लाभार्थी सूची में बचे हैं।

    इसी महीने जारी हो सकता है पीएम आवास का लक्ष्य

    परियोजना निदेशक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के लिए विकसित आवास प्लस एप काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें आधार कार्ड व जॉब कार्ड नंबर डालते ही परिवार की सच्चाई बता देता। एआई ने सूची को फिल्टर कर दिया है। अपात्रों की छंटनी हो गई है। लक्ष्य मिलने के बाद फिर से सत्यापन कराया जाएगा।

    ये हैं अपात्र

    • जिनके पास तीन या चार पहिया वाहन अथवा कृषि मशीनरी है।
    • 50 हजार रुपये से अधिक सीमा वाला क्रेडिट कार्ड धारक।
    • परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी होने पर।
    • गैर-कृषि व्यवसाय संचालित करने वाले परिवार।
    • परिवार का कोई सदस्य प्रतिमाह 15 हजार रुपये से अधिक आय अर्जित करता हो।
    • आयकरदाता और नियमित व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने वाले परिवार।
    • ढाई एकड़ से अधिक सिंचित कृषि भूमि वाले किसान।

    यह भी पढ़ें- उन्नाव में 2.2 अरब से 1300 मीटर गढ़ेवा पुल बनेगा एप्रोच मार्ग, छह लाख आबादी को होगी राहत