'तकनीक और आत्मनिर्भरता से पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प': थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ का बड़ा बयान
थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने उत्तर भारत मुख्यालय के दौरे पर सेना की तकनीक और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उनकी पत्नी कोमल सेठ ने सैन्य परिवारों, 'वीर न ...और पढ़ें

उत्तर भारत मुख्यालय में सेना के अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ। सौ. सेना
HighLights
उत्तर भारत मुख्यालय में पत्नी संग दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जनरल धीरज सेठ, सैनिकों के परिवार से भी किया संवाद
जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तर भारत मुख्यालय के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थल सेनाध्यक्ष (चीफ आफ आर्मी स्टाफ) जनरल धीरज सेठ ने सेना के तकनीक और आत्मनिर्भर बनने पर बल दिया। सभी कमांडर और सभी रैंक के जवानों से बातचीत करते हुए चीफ आफ आर्मी स्टाफ ने कहा कि आत्मनिर्भरता ही सेना की असरदार कार्यक्षमता का आधार है। तकनीक से लैस होकर ही भविष्य की चुनौतियों से आसानी से निपटने के साथ राष्ट्रीय हितों की रक्षा और विकसित भारत 2047 के विजन में भी अग्रणी भूमिका अदा हो सकेगी।
मंगलवार को उत्तर भारत मुख्यालय पहुंचे थल सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली रवाना हो गए। अपने दौरे के दौरान उन्होंने कमांड की आपरेशनल स्थिति, सुरक्षा हालात, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, आधुनिकीकरण के प्रयास और भावी चुनौतियों से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली।
उत्तर भारत मुख्यालय के अधिकारियों ने उन्हें फार्मेशन की आपरेशनल स्थिति, टेक्नोलाजी-बेस्ड ट्रेनिंग, स्वदेशी इनोवेशन और लड़ाई के लिए तैयारी को और मजबूत करने के उपायों के बारे में जानकारी दी।
थल सेनाध्यक्ष ने जवानों से मिशन पर केंद्रित रहने, तकनीकी प्रगति को अपनाने और उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में उत्कृष्टता के साथ प्रयास जारी रखने को प्रेरित किया। उन्होंने सभी रैंक के कर्मियों की बेहतरीन प्रोफेशनलिज्म, आपरेशनल तैयारी और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।
इस दौरान थल सेनाध्यक्ष की पत्नी और आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्यक्ष कोमल सेठ ने मिलिट्री स्टेशन पर सेवारत सैनिकों के परिवार (जिनमें फील्ड एरिया फैमिली एकोमोडेशन-एफएएफए में रहने वाले परिवार) के साथ 'वीर नारियों' और 'वीर माताओं' से संवाद किया।
खबरें और भी
सैन्य परिवार के कल्याण, सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास के प्रति एडब्ल्यूडब्ल्यू की ओर से किए जा रहे प्रयास को बताया। कोमल सेठ ने महिलाओं के सशक्तिकरण, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए 'गोल्डन फिश एडब्ल्यूडब्ल्यूए' द्वारा की जा रही विभिन्न कल्याणकारी पहल की सराहना की।
उन्होंने 'कला आंगन' में एडब्ल्यूडब्ल्यूए की महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए रचनात्मकता, इनोवेशन और उद्यमशीलता और अन्य कई तरह के हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने सेना के परिवारों के बीच कौशल विकास और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और 'वीर नारियों' और 'वीर माताओं' के साहस, बलिदान और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को सराहा।
इस दौरान जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, जीओसी यूबी मुख्यालय लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा समेत सेना के अन्य शीर्ष अधिकारी भी रहे।
यह भी पढ़ें- 'मासूम चिल्लाया- माँ को बताऊंगा...': 5 साल के भाई का घोंटा गला, बरेली के चर्चित हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला