विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या है बरेली में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का प्रभाव? ज्योतिषाचार्य ने बताई सही टाइमिंग

Published: Fri, 28 Aug 2026 09:38 AM (IST)

रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसमें सुबह 5.58 से 9.48 बजे तक राखी बांधने का समय अत्यंत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रक्षाबंधन 28 अगस्त को, पूर्णिमा तिथि 9.48 बजे तक।

  2. सुबह 5.58 से 9.48 बजे तक राखी बांधना शुभ।

  3. भारत में चंद्रग्रहण अदृश्य, सूतक मान्य नहीं।

जागरण संवाददाता, बरेली। रक्षाबंधन के दौरान शुभ मुहूर्त को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित हरिओम गौतम के अनुसार इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9.08 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9.48 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी, इसलिए रक्षाबंधन के दिन पूरा दिन शुभ रहेगा। पूर्णिमा सुबह 9.48 बजे समाप्त होने के कारण सुबह 5.58 से 9.48 बजे तक राखी बांधने का समय अत्यंत शुभ रहेगा। इस दिन श्रावणी पूर्णिमा, श्रीवर लक्ष्मी व्रत, बलभद्र पूजा और श्रावण मासीय व्रत का भी आयोजन होगा। अमरनाथ यात्रा भी समाप्त होगी।

आज ही चंद्रग्रहण लेकिन भारत में नहीं दिखेगा

पंडित हरिओम गौतम ने बताया कि इसी दिन आंशिक चंद्रग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक मान्य नहीं होगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार ग्रहण का प्रभाव होने की बात कहते हुए उन्होंने शिव उपासना, हनुमान चालीसा और दुर्गासप्तशती पाठ करने की सलाह दी। 

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: देहरादून में रक्षाबंधन की धूम, देखिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

आज डायवर्जन देखकर निकलें

रक्षाबंधन पर शहर में वाहनों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के डायवर्जन कर दिया है। यह डायवर्जन 28 अगस्त की सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान शहर की ओर आने वाले कई मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  1. दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से आने वाले जिन भारी वाहनों को बरेली आना है, वे झुमका तिराहा से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर-एक तक तथा बड़े बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आवागमन कर सकेंगे।
  2. दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा से विल्वा, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहा होते हुए लखनऊ की ओर जा सकेंगे।
  3. वापसी के लिए भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है। इसी तरह से दिल्ली, नैनीताल और पीलीभीत रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन बड़े बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर और बुखारा मोड़ होते हुए बदायूं की तरफ जा सकेंगे। वापसी में भी इन्हीं मार्गों का इस्तेमाल करना होगा।
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि, परसाखेड़ा रोड नंबर- एक से बिल्वा, विलयधाम, लालपुर कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, सैटेलाइट तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा से शहर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।