सड़कों का कायाकल्प: इन 26 गांवों की बदल जाएगी किस्मत, सरकार ने जारी किया करोड़ों का बजट!
बरेली में 26 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है, जिसके लिए 1.33 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष के अंत से पहले यह ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
स्वीकृति में ग्रामीण अंचल की सड़कों को दी जा रही वरीयता
टेंडर पहले ही करा चुका पीडब्ल्यूडी, जल्द शुरू होगा निर्माण
जागरण संवाददाता, बरेली। वित्तीय वर्ष के समापन से पहले शासन से लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं को स्वीकृत कर बजट का भी आवंटन किया जा रहा है। शनिवार को भी जिले की 26 सड़कों के प्रस्तावों को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति देने के साथ निर्माण कार्य आरंभ कराने के लिए 1.33 करोड़ रुपये बजट का आवंटन कर दिया गया है। संबंधित अधिशासी अभियंताओं को शीघ्रता से टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कराकर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की रत्नांनदपुर मार्ग से रामनगरिया संपर्क मार्ग के लिए 7.35 लाख रुपये, करमपुर मार्ग पर देवरनिया नदी पर सेतु के पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए 8.50 लाख रुपये, पीलीभीत रोड से आसपुर की पुलिया से कुमराह संपर्क मार्ग की मरम्मत व सुधार कार्य के लिए 2.53 लाख रुपये जारी किया है।
वहीं राजमार्ग 24 से मीरापुर गौतारा होते हुए पिथुपुरा मार्ग के लिए 1.86 लाख रुपये, सीबीगंज जोगीठेर से बादशाह नगर मार्ग 3.58 लाख रुपये, बरेली-नैनीताल मार्ग से दोहना प्रीतमराय मार्ग के लिए 0.42 लाख रुपये आवंटित किया गया है।
बरेली-नैनीताल मार्ग से मैमोर मार्ग के लिए 3.22 लाख रुपये, भैरपुर से पडंरी संपर्क मार्ग के लिए 2.29 लाख रुपये, एनएच 24 से सुतईया खाता संपर्क मार्ग के लिए 8.64 लाख रुपये जारी किया गया है। अमीन नगर से बढ़ेपुरा इलाका बाहर संपर्क मार्ग के लिए 2.20 लाख रुपये आवंटित किया गया है।
इसके अलावा नकटी नारायनपुर से बिहारीपुर पीतमराय से नौगवां भगवंतपुर नहर की पटरी संपर्क मार्ग के लिए 0.40 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। शाहपुर इनायतुल्ला से मिलक अलीनगर संपर्क मार्ग के लिए 3.11 लाख रुपये, रत्नान्दपुर से मौजमनगला खालसा संपर्क मार्ग के लिए 1.75 लाख रुपये, सेंथल जादोपुर मार्ग से पचपेड़ा संपर्क मार्ग के लिए 1.91 लाख रुपये रखा गया है।
खबरें और भी
एनएच 74 किमी 329 से नौगवां जागीर मार्ग के लिए 2.82 लाख रुपये, अगरास भोजीपुरा से केरा होते हुए शाही धौरा मार्ग के लिए 8.78 लाख रुपये, अब्दुलपुर से खजुरिया घाट संपर्क मार्ग की मरम्मत एवं सुधारात्मक कार्य के लिए 3.25 लाख रुपये, मथुरापुर तिलियापुर परधौली बोहित संपर्क मार्ग के लिए 34.56 लाख रुपये आवंटित किया गया है।
नवाबगंज बीजामऊ कैमुआ कटैया मार्ग से डंडुआ संपर्क मार्ग के लिए 5.02 लाख रुपये, पीलीभीत-बरेली-बुखारा मार्ग से सतुईया खुर्द संपर्क मार्ग के लिए 0.41 लाख रुपये, अहमदाबाद से मधुकरपुर संपर्क मार्ग के लिए 1.45 लाख रुपये, शेरगढ़ से मोहिद्दीनपुर पुलिया शेष भाग की मरम्मत के लिए 14.29 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
इसी तरह शाहपुर इनायतुल्ला से मिलक अलीनगर संपर्क मार्ग के लिए 3.11 लाख रुपये, रत्नान्दपुर जादोपुर मार्ग से पचपेड़ा संपर्क मार्ग के लिए 1.91 लाख रुपये, नवाबगंज दलेलनगर मार्ग से आसपुर दरयाव सिंह संपर्क मार्ग के लिए 5.07 लाख रुपये, नवाबगंज बीजामऊ कैमुआ कटैया मार्ग से डंडुआ संपर्क मार्ग के लिए 5.02 लाख रुपये आवंटित किया गया है।
अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि एस्टीमेट भेजने के बाद ही मुख्यालय से टेंडर कराने के निर्देश मिले थे। टेंडर कराए जा चुके हैं, जल्द ही टेंडर खोलवाकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जिसमें री-टेंडर की आवश्यकता पड़ेगी उसमें दिक्कत आएगी।