एक्शन में सरकार: बरेली मंडल में 12 पुलों के लिए ₹20.05 करोड़ की भारी भरकम मंजूरी, अब शुरू होगा काम
सरकार ने बरेली मंडल में 12 पुलों के निर्माण के लिए 20.05 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 4.01 करोड़ रुपये आवं ...और पढ़ें

रामगंगा नदी पर बना पुल
HighLights
निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 4.01 करोड़ आवंटित
जागरण संवाददाता, बरेली। मंडल में 12 पुलों का निर्माण कराने के लिए शासन ने 20.05 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृत कर निर्माण कार्य आरंभ कराने के लिए 4.01 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। स्वीकृत परियोजनाओं में बरेली की दो, पीलीभीत की चार जबकि शाहजहांपुर और बदायूं की तीन-तीन परियोजनाएं शामिल हैं।
बरेली जिले में नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रिछौला चौधरी से वरा बरौर मार्ग पर ग्राम अटंगा में नकटिया नदी पर पुल, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 4.28 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर कर 85.62 लाख रुपये आवंटित किया गया है।
ग्राम खल्लपुर से हृदयपुर मार्ग पर पुलिया, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 2.49 करोड़ की परियोजना स्वीकृत कर कार्य आरंभ कराने के लिए 49.86 लाख रुपये जारी किए गए हैं। बदायूं में शाहबाद-बिसौली-कछला गंगा घाट मार्ग पर भोजपुर के पास रपटा के स्थान पर पुल, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य के लिए 1.29 करोड़ स्वीकृत कर 25.98 लाख रुपये आवंटित किया गया है।
हरदतपुर औरांगाबाद टप्पा जामनी मार्ग से नगला वरन मार्ग पर पुलिया के लिए 44.74 लाख मंजूर कर 8.95 लाख रुपये जारी किए गए हैं। गुलाबगंज से उलाईखेड़ा खाम मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 64.99 लाख रुपये स्वीकृत कर 13 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।
खबरें और भी
पीलीभीत में कटैया नवादा के मध्य पनगहली नदी के पूरक नाला पर पुलिया एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए 1.72 करोड़ स्वीकृत कर 34.45 लाख रुपये जारी किया गया है। बनकटी सैजना मार्ग पर सैजिनया के सढ़िया नदी पर आरसीसी पुलिया, एप्रोच एवं सुरक्षात्मक कार्य के लिए 92.27 लाख रुपये की मंजूरी देकर कार्य आरंभ कराने के लिए 18.45 लाख रुपये आवंटित किया गया है।
माधोटांडा-कलीनगर-शाहगढ-आसाम मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 1.93 करोड़ स्वीकृत कर 38.72 लाख रुपये जारी किया गया है। ग्राम बबूरा भदेनकंजा मन्निया में गुरुद्वारा सिखसभा मानपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए 71.99 लाख रुपये मंजूर कर 14.40 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।
शाहजहांपुर में मझिया से ढकियारघा मार्ग पर लघु सेतु के लिए 73.39 लाख मंजूर कर 14.68 लाख रुपये जारी किया गया है। निगोही रेलवे फाटक से हरिकिशन मार्ग पर खिरिया में पुल के लिए 4.04 करोड़ स्वीकृत कर 80.85 लाख रुपये का आवंटन किया गया है।
ढकाधनश्याम से भित्तिया मार्ग पर लघु सेतु के लिए 80.68 लाख रुपये स्वीकृत कर 16.14 लाख रुपये का आवंटन किया गया है। लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिशासी अभियंताओं को टेंडर कराकर शीघ्र निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।