Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली से दिल्ली-नोएडा के बाद अब जम्मू, सूरत, चेन्नई के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स शुरू, इंडिगो ने खोली बुकिंग

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 03:00 PM (IST)

    बरेली एयरपोर्ट से अब दिल्ली और नोएडा के लिए उड़ानें शुरू हो गई हैं, जिससे यात्री इन शहरों के माध्यम से जम्मू, सूरत, चेन्नई, हैदराबाद जैसे कई प्रमुख गं ...और पढ़ें

    इंड‍िगो एयरलाइंंस

    इंड‍िगो एयरलाइंंस

    HighLights

    1. नोएडा की पहले दिन की फ्लाइट में बरेली से बेंगलुरु भी कनेक्टिंग फ्लाइट से गए थे यात्री

    जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली एयरपोर्ट से अब चार शहरों की फ्लाइट शुरू हो गई हैं। दिल्ली और नोएडा की फ्लाइट शुरू होने से लोगों की इन शहरों के साथ यहां से कनेक्टिंग फ्लाइट से जम्मू, गोवा, हैदराबाद, सूरत, चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु की हवाई यात्रा भी आसान हो गई है। दिल्ली और नोएडा एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट कई प्रमुख शहरों के लिए है। इंडिगो की ओर से इन शहरों की फ्लाइट की बुकिंग भी की जा रही है।

    बरेली एयरपोर्ट से पांच साल पहले आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की फ्लाइट शुरू हुई थी। उस दौरान एलाइंस एयर का विमान उड़ान भरता था। 12 अगस्त 2021 से मुंबई और 14 अगस्त 2021 से बेंगलुरु की इंडिगो की फ्लाइट शुरू हुई थी लेकिन ढाई साल पहले दिसंबर में दिल्ली की फ्लाइट बंद हो गई थी।

    इसके बाद से दूसरे शहरों की फ्लाइट की तैयारियां चल रही थीं लेकिन लंबे इंतजार के बाद एक जुलाई से नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दो जुलाई से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है। अब नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और नवी मुंबई की फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है।

    नोएडा की पहले दिन गई फ्लाइट में कई यात्री ऐसे भी थे जो कनेक्टिंग फ्लाइट से बेंगलुरु भी गए थे। जेवर एयरपोर्ट से 16 शहरों की फ्लाइट संचालित हो रही हैं। ऐसे में अब लोग नोएडा से कनेक्टिंग फ्लाइट के माध्यम से बेंगलुरु और मुंबई और नवी मुंबई के साथ अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा कर सकेंगे।

    खबरें और भी

    इसी तरह से नवी मुंबई की कनेक्टिंग फ्लाइट से गोवा की यात्रा कर सकते हैं। गोवा की यात्रा दिल्ली होते हुए भी की जा सकती है। वहीं लोग दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट के माध्यम से जम्मू की यात्रा कर सकेंगे। इसी तरह से इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट से दिल्ली से चेन्नई, हैदराबाद, सूरत समेत अन्य शहरों की मिल रही है।

    इंडिगो की ओर से टिकट भी बुक किए जा रहे हैं। बरेली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को नोएडा की फ्लाइट 11:20 बजे आई और 12:05 बजे रवाना हुई और नवी मुंबई की फ्लाइट 13:35 बजे आई और 14:20 बजे रवाना हुई।

    बरेली एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि नोएडा और दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने से कई प्रमुख शहरों की कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। बरेली एयरपोर्ट से कुछ और प्रमुख शहरों के सीधी फ्लाइट संचालन के भी प्रयास किए जा रहे हैं।


    यह भी पढ़ें- बरेली से नोएडा की दूरी हुई खत्म! सांसद ने पहली महिला यात्री से कटवाया केक, मिला पहला बोर्डिंग पास


    यह भी पढ़ें- बरेली हवाई अड्डे से अब 4 शहरों की उड़ान! नोएडा के बाद दिल्ली कल से, चेन्नई-गोवा समेत इन 8 शहरों की भी तैयारी