Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में बनेगा नया 'स्मार्ट हब': 445 करोड़ बंटे, दिल्ली और पीलीभीत रोड पर बसेंगी 2 शानदार टाउनशिप

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 06:10 AM (IST)

    बरेली विकास प्राधिकरण महादेवपुरम आवासीय और औद्योगिक टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी ला रहा है। अब तक 115 हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीदी गई है और कि ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. बीडीए का दावा- जून के अंतिम सप्ताह तक औद्योगिक योजना की भूमि खरीद होगी पूरी

    जागरण संवाददाता, बरेली। शहर के सुनियोजित विकास को गति देने और उद्यम को बढ़ावा देने को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रस्तावित महादेवपुरम आवासीय योजना और इंडस्ट्रियल टाउनशिप की भूमि खरीद तेज हो गई है। बीडीए ने दोनों परियोजना के लिए 115 हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीद पूरी कर ली। इसके लिए 445 करोड़ से अधिक का मुआवजा भी किसानों को बांट दिया गया।

    दावा किया जा रहा है कि जून के अंतिम सप्ताह तक इंडस्ट्रियल टाउनशिप की भूमि खरीद पूरी कर ली जाएगी। बीडीए की ओर से रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विकास बाद दो और योजनाओं का विकास किया जा रहा है।

    इसमें दिल्ली-लखनऊ बड़ा बाइपास व बरेली-पीलीभीत राजमार्ग से सटे नौ गांव-में कुम्हरा, नवदिया कुर्मियान, अडूपूरा जागीर, बरकापुर, कलापुर, हरिहरपुर, अहलादपुर आसपुर खूबचंद्र व मोहरनियां 267 हेक्टेयर में विकसित की जा रही है। इसके लिए 11 हेक्टेयर भूमि पुनर्ग्रहण और 256 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से क्रय की जा रही है।

    बीडीए उपाध्यक्ष डा. मनिकंडन ए. के अनुसार मंगलवार तक 424.36 करोड़ रुपये से 78 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है। इस योजना में 45 मीटर व 30 मीटर जोनल रोड का प्रविधान है। आंतरिक सड़कें भी 18 मीटर चौड़ी है।

    खबरें और भी

    योजना के अंदर ही 132 केवीए का बिजली उपकेंद्र भी प्रस्तावित है। योजना में एम्यूजमेंट पार्क व कम्युनिटी सेंटर भी विकसित किये जायेंगे।

    इंडस्ट्रियल टाउनशिप की जून में भूमि खरीद पूरी करने का दावा

    दिल्ली रोड पर 126 हेक्टेयर में प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप के लिए जून में भूमि खरीद पूरी करने का दावा किया जा रहा है। बीडीए उपाध्यक्ष के अनुसार इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए-रसूला चौधरी, भिटौरा नौंगवा उर्फ फतेहगंज पश्चिमी, चिटौली एवं रहपुरा जागीर में भूमि खरीद की जा रही।

    इसमें ग्राम समाज-शासकीय 27 हेक्टेयर भूमि पुनर्ग्रहण के माध्यम से प्राप्त की जा रही है एवं शेष 100 हेक्टेयर भूमि भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर क्रय की जा रही। मंगलवार तक 20.91 करोड़ से 10 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है।

    इस टाउनशिप में उद्योगों के लिए सभी आवश्यक आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे- चौड़ी सड़कें, भूमिगत विद्युत नेटवर्क, जलापूर्ति, सीवरेज एवं ड्रेनेज, हरित क्षेत्र, ई-चार्जिंग स्टेशन, गैस लाइन, नेटवर्क कामन पार्किंग एरिया, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, फायर स्टेशन आदि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है।

    यह भी पढ़ें- 'मैं वॉशरुम जा रहा हूं...' पत्नी से कहकर निकले पति की ट्रेन से गिरकर मौत, बरेली जंक्शन पर मचा कोहराम