'मैं वॉशरुम जा रहा हूं...' पत्नी से कहकर निकले पति की ट्रेन से गिरकर मौत, बरेली जंक्शन पर मचा कोहराम
बरेली जंक्शन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री विजय कुमार की मौत हो गई। वे अपनी पत्नी के साथ प्रयागराज लौट रहे थे और वॉशरूम जाते समय ट्रेन से ग ...और पढ़ें

विजय कुमार की फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, बरेली। जंक्शन पर सोमवार दोपहर 12 बजे अचानक ट्रेन के चलने से यात्री नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जंक्शन परिसर में खलबली मच गई, जीआरपी ने स्थिति को नियंत्रित कर ट्रेन को आगे बढ़ाया। प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र निवासी विजय कुमार परिवार के साथ बरेली आए थे।
सोमवार दोपहर 12 बजे विजय पत्नी अंजना राय के साथ त्रिवेणी एक्सप्रेस से प्रयागराज जा रहे थे। ट्रेन में सवार होने के बाद विजय ने पत्नी को शौचालय जाने की बात कही। बताया जाता है कि शौचालय की ओर जाते समय अचानक उन्हें झटका लगा और वह ट्रेन से नीचे गिर गए।
हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक यात्री ने उन्हें गिरते देखा और तुरंत ट्रेन की चेन खींच दी, जिससे ट्रेन रुक गई। मृतक की पत्नी अंजना ने बताया की वह विजय कुमार के साथ इज्जतनगर स्थित कर्मचारी नगर में अपनी बहन वंदना के घर से पैर में दर्द को दिखाने आई थी, जिसके बाद वापस प्रयागराज लौट रही थीं।
दोनों त्रिवेणी एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। जब ट्रेन बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर पहुंची, तब विजय ने वाशरूम में झटका लगने के कारण नीचे गिर गए। विजय कुमार कौशांबी में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे।घटना के बाद स्वजन में रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।