Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली कॉलेज के बाहर 'अवैध वसूली' का खेल: बीकॉम की ₹3 हजार फीस के वसूले ₹8 हजार, छात्रा की सतर्कता से खुला मामला

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:10 PM (IST)

    बरेली कॉलेज गेट पर साइबर कैफे छात्रों से प्रवेश के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली कर रहे हैं। एक बीकॉम छात्रा से 3000 के बजाय 8000 रुपये वसूले ग ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. कैफे बाहर होने की बात कहकर कॉलेज प्रशासन ने संचालक पर कार्रवाई से झाड़ा पल्ला

    जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली काॅलेज गेट पर संचालित कई साइबर कैफे विद्यार्थियों से प्रवेश के नाम पर जमकर वसूली कर रहे हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को सामने आया, जहां बीकाॅम में प्रवेश लेने पहुंची छात्रा से साइबर कैफे संचालक ने तीन बार में आठ हजार रुपये वसूले, जबकि निर्धारित फीस तीन हजार रुपये है। गड़बड़ी की आशंका पर छात्रा ने प्राचार्य से शिकायत की, जिसके बाद कैफे संचालक ने छात्रा को रुपये वापस किए।

    चीफ प्राॅक्टर प्रो. इंदीवर सिंह चौहान के अनुसार, बीकाम में प्रवेश लेने पहुंची छात्रा ने शिकायत में कहा कि गेट के बाहर साइबर कैफे संचालक से उसने फाॅर्म भरवाया, जिसके बाद फीस जमा करने की बारी आई तो तीन बार में आठ हजार रुपये का भुगतान कराया। जब छात्रा प्रवेश सेल में गई, अन्य विद्यार्थियों से बातचीत करने पर पता चला कि फीस तीन हजार ही है, रसीद भी निर्धारित फीस की दी गई।

    जब उसे पांच हजार रुपये फीस से अधिक वसूलने का अहसास हुआ तो कैफे संचालक से विरोध दर्ज कराया, लेकिन वह रुपये वापस करने से मना करता रहा। परेशान छात्रा ने प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय से शिकायत की, जिनके निर्देशन में चीफ प्राॅक्टर ने जांच शुरू की। कैफे संचालक को बुलाकर रुपये वापस कराए गए, चेतावनी दी गई।

    जिम्मेदारों ने कार्रवाई की बजाय कराया समझौता

    काॅलेज प्रशासन ने साइबर कैफे बाहर होने की बात कहते हुए विधिक कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया, जबकि कैफे के माध्यम से होने वाली अवैध वसूली की कई शिकायतें प्रवेश समिति और प्राचार्य तक पहुंच चुकी हैं। बीते वर्ष काॅलेज गेट पर संचालित एक कैफे ने काॅलेज के पासवर्ड और आईडी से विद्यार्थियों के फाॅर्म विश्वविद्यालय फारवर्ड कर दिए थे, एक युवक रंगे हाथों पकड़ा भी गया।

    खबरें और भी

    जांच समिति बनी, लेकिन ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी। उस दौरान कैफे बंद हो गया, संचालक भी गायब हो गया था। वहीं, वर्तमान में वह दोबारा से काॅलेज गेट पर कैफे संचालित कर रहा है, लेकिन काॅलेज प्रशासन आंखें मूंदे हुए है। इसके पीछे काॅलेज के अंदर के लोगों की संलिप्तता ही मानी जा रही है।

    काॅलेज गई छात्रा घर नहीं पहुंची

    सुभाषनगर निवासी 20 वर्षीय छात्रा 25 जुलाई को सुबह आठ बजे घर से बरेली कालेज पढ़ने के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंची है। प्रकरण में स्वजन की ओर से पुलिस में शिकायत की गई है, जिसमें कालेज का सीसीटीवी दिखाने का आग्रह किया गया है।

    यह भी पढ़ें- बदायूं सपा में बगावत! 5 लाख मुस्लिम आबादी, पर 1 भी पद नहीं... सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की PDA रणनीति पर उठे सवाल