Shocking: गर्मी में हाहाकार के बीच बरेली जिला अस्पताल को शिफ्ट करने का प्रस्ताव, जानें मरीजों को कैसे मिलेगी राहत
बरेली जिला अस्पताल का भवन सौ साल से अधिक पुराना होने और मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण परेशानी हो रही है। प्रभारी एडीएसआइसी ने डीएम को अस्पताल को 300 ...और पढ़ें

बरेली जिला अस्पताल
HighLights
तीन सौ बेड अस्पताल में शिफ्ट करने या नया भवन बनने से मरीजों को होगी सहूलियत
जागरण संवाददाता, बरेली। जिला अस्पताल का भवन सौ वर्ष से भी पुराना हो गया है। जिस वक्त अस्पताल शुरू हुआ था तब मरीजों की संख्या कम होती थी लेकिन अब लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से मरीजों को पर्चा बनवाने, ओपीडी में डाक्टर को दिखाने, दवा लेने और जांचें कराने में दिक्कत होती है।
मरीजों की बढ़ती परेशानी को ध्यान में रखते हुए प्रभारी एडीएसआइसी डा. रमेश दीक्षित ने अस्पताल को तीन सौ बेड अस्पताल भवन में शिफ्ट करने या फिर नया भवन बनाने का प्रस्ताव डीएम को भेजा है। डीएम की ओर से शासन को इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा।
325 बेड के जिला अस्पताल के अधिकांश वार्ड फुल रहते हैं। ओपीडी में भी मरीजों की संख्या 2500 से अधिक पहुंच जाती है। पर्चा काउंटर और दवा काउंटर पर मरीजों को टिनशेड के नीचे गर्मी में खड़े होना पड़ता है। इसके अलावा पैथोलाजी में भी जगह कम होने से मरीजों भीड़ बढ़ जाती है।
जब कुतुबखाना पुल का निर्माण हुआ था मरीजों की परेशानी को देखते हुए कुछ ओपीडी तीन सौ बेड अस्पताल में संचालित की गई थीं जो अब भी चल रही हैं। यहां भी रोजाना पांच सौ मरीज पहुंच रहे हैं। मानव संसाधन की कमी से तीन सौ बेड अस्पताल संचालित नहीं हो पा रहा है और इसका भवन खाली पड़ा है।
खबरें और भी
इसके पीपीपी मोड पर संचालित करने का प्रस्ताव भी लंबे समय से अधर पर है। ऐसे में यदि जिला अस्पताल को तीन सौ बेड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए ताे समस्या दूर हो जाएगी। यहां मरीजों को पहुंचने के लिए जाम की समस्या से भी नहीं जूझना होगा।
कुछ दिनों पहले जब गर्मी से बेहोश हुए मरीज को डीएम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे तो एडीएसआइसी ने डीएम के सामने अस्पताल की समस्याएं रखीं थीं। इस पर डीएम ने प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे।
इस पर एडीएसआइसी ने डीएम को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का भवन भी जर्जर हो चुका है। इसे भी होम्योपैथिक अस्पताल के भवन में शिफ्ट करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भीषण गर्मी में बढ़े मरीज, सभी वार्ड फुल
भीषण गर्मी में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। इसकी वजह से ओपीडी में मरीजों की भीड़ जुटने के साथ वार्ड भी सभी फुल हो रहे हैं। बच्चा वार्ड तो लगभग पांच दिन से फुल हो रहा है। मंगलवार को बच्चा वार्ड के अलावा सभी वार्ड फुल थे।