यूपी के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! दिल्ली, मुंबई और इंदौर की ये ट्रेनें 1 महीने के लिए निरस्त; देखें पूरी लिस्ट
बरेली जंक्शन पर वाशिंग लाइन की मरम्मत के कारण 5 जुलाई से 3 अगस्त तक 30 दिनों का ब्लॉक रहेगा, जिससे दिल्ली, मुंबई और इंदौर जाने वाली छह ट्रेनें निरस्त ...और पढ़ें

भारतीय रेल
HighLights
पुरानी वाशिंग लाइन का पांच जुलाई से शुरू होगा काम, चार जुलाई से रेलखंड पर काम होगा
जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली जंक्शन के यार्ड में पुरानी वाशिंग लाइन 36 और 37 की मरम्मत का काम पांच जुलाई से शुरू होगा। तीन अगस्त तक काम की वजह से 30 दिनों का ब्लाक लिया जाएगा। इसकी वजह से जंक्शन से मुंबई, दिल्ली और इंदौर जाने और आने वाली छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके अलावा कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। वहीं चार जुलाई से बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर ब्लाक की वजह से भी कई ट्रेनें प्रभावित होंगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ब्लाक के दौरान 54075 बरेली-दिल्ली और 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर पांच जुलाई से तीन अगस्त तक, 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 11, 18, 25 जुलाई और एक अगस्त, 14313 लोकमान्य तिलक-बरेली 13, 20, 27 जुलाई और तीन अगस्त को, 14320 बरेली-इंदौर आठ, 15, 22, 29 जुलाई और 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस नौ, 16, 23, 30 जुलाई को निरस्त रहेगी।
इसके अलावा बरेली-चंदौसी रेलखंड पर पुल पर बेड ब्लाक बदलने और सेंट्रलाइज्ड बियरिंग्स लगाने का काम की वजह से 11 जुलाई को सुबह 09:30 बजे से शाम 18:30 बजे तक नौ घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। इसके कारण 64178 मुरादाबाद-बरेली, 64177 बरेली-मुरादाबाद निरस्त रहेगी और 54351 अलीगढ़-बरेली को मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
आज से तीन ट्रेनें परिवर्तित मार्ग और छह नियंत्रित होकर चलेंगी
बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर टैंपिंग कार्य की वजह से चार जुलाई से 31 जुलाई तक ब्लाक रहेगा। इसके कारण 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस तीन, पांच, सात, 10, 12, 14, 16, 19, 21, 23 और 29 जुलाई को, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस तीन और 29 जुलाई को और 13042 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस छह जुलाई को मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट मार्ग से चलेगी।
खबरें और भी
यह ट्रेनें बरेली जंक्शन पर न रुककर कैंट स्टेशन पर रुकेंगी। इनके अलावा 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14603 नरपतगंज-अमृतसर एक्सप्रेस, 55301 मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर और 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को अलग-अलग तिथि में मार्ग में नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
ब्लाक की वजह से घंटों की देरी से आईं ट्रेनें
बरेली जंक्शन से पहले लखनऊ, गोंडा, ललितपुर सहित अन्य रेलखंड पर ब्लाक चल रहे हैं, जिसकी वजह से ट्रेनें रोजाना जंक्शन पर घंटों की देरी से पहुंच रही हैं।
जंक्शन पर शुक्रवार को 05302 मऊ स्पेशल नौ घंटे, 04214 चार घंटे, 04623 अमृतसर स्पेशल छह घंटे, 03311 चंडीगढ़ स्पेशल दो घंटे, 04228 वाराणसी स्पेशल चार घंटे, 15910 अवध असम एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से आई। ट्रेनों के देरी से पहुंचने से यात्री परेशान होते रहे।