बरेली में रूह कंपा देने वाली वारदात: 11 साल की मासूम से दरिंदगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी परिवार की पोल
बरेली में 11 वर्षीय बच्ची ने आत्महत्या कर ली, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ दरिंदगी का खुलासा हुआ। परिवार ने इस बात को छिपाने का प्रयास किया, ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
परिवार वालों ने छिपाने का किया प्रयास, पोस्टमार्टम में खुली कहानी
बच्ची के प्राइवेट पार्ट हुए जख्मी, शरीर पर मारपीट के भी कई निशान
जागरण संवाददाता, बरेली। मजह 11 वर्ष की मासूम... अभी उसकी दुनिया शुरू हुई थी। अच्छे बुरे लोगों के बारे में पहचान पाती, इससे पहले ही वह दरिंदगी का शिकार हो गई। दरिंदे ने ऐसी हैवानियत की, जिससे उसकी रूह तक कांप गई। प्राइवेट पार्ट के जख्म और मन से लोगों के प्रति घृणा ने उसे तोड़ दिया। मंगलवार को बच्ची ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
स्वजन ने पुलिस को आत्महत्या के बारे में बताया, लेकिन दुष्कर्म की घटना छिपा दी। पोस्टमार्टम हुआ तो डाक्टर के पैरों तले जमीन खिसक गई। इतनी छोटी से उम्र में बच्ची के साथ बर्बरता...। उसके प्राइवेट पार्ट के अलावा शरीर पर मारपीट और काटने के निशान थे।
पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी लिख ली है, लेकिन स्वजन ने जानकारी के बाद भी दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया जो संदेह खड़ा करता है। मीरगंज के एक गांव निवासी बच्ची के पिता दिल्ली में एक चप्पल फैक्ट्री में काम करते हैं। गांव में उसकी मां और छोटी बहन रहती है।
सोमवार को बच्ची ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें मौत का कारण हैंगिंग (फंदे से लटकना) आया। यह भी पता चला कि मरने से पहले बच्ची के साथ दरिंदगी की गई थी। उसके प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई अन्य हिस्सों पर दरिंदगी के निशान थे। कंधे पर खरोंचा गया था।
खबरें और भी
इसके अलावा कमर और पीठ पर मारपीट के भी निशान मिले हैं। बच्ची के साथ दरिंदगी की गई, यह बात स्वजन ने पुलिस को नहीं बताई। पुलिस ने जब इस बारे में स्वजन से बातचीत की तो घटना की जानकारी से अनभिज्ञ बने रहे। पुलिस ने जब शिकायती पत्र मांगा तो उसमें भी आनाकानी की।
जब पुलिस ने कहा कि यदि वह अपनी तरफ से शिकायती पत्र नहीं देंगे तो पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करेगी। इस पर बच्ची के पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए प्राथमिकी लिखाई, लेकिन यह नहीं लिखा कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ था। इससे पुलिस के मन में कई सवाल कौंध रहे हैं।
मरने के बाद छोटी बहन ने पिता को वीडियो काल पर दिखाया शव
पुलिस ने जब स्वजन से पूछताछ की तो कुछ और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पता चला कि जिस वक्त बच्ची फंदे से लटकी उस वक्त उसकी छोटी बहन बर्तन धो रही थी।
लटकने के बाद उसका शव उतारने की जगह छोटी बेटी ने पिता को वीडियो काल करके दिखाया कि बहन ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी पुष्टि पिता की वीडियो काल से ही भी हुई है।
मां ने किसी बात पर की थी मारपीट, तो कमर पर आई चोट
पुलिस ने जब बच्ची की मां से पूछताछ की तो वह बार-बार बेहोश होने का नाटक करने लगी। जब सख्ती से पूछा गया तो पता चला कि उसने ही बच्ची के साथ मारपीट की थी। जिसकी वजह से उसकी कमर पर चोट का निशान आया।
ऐसे में पुलिस को आशंका है कि बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला जो भी है। संभवत: स्वजन उसे जानते हैं इसलिए उन्होंने शिकायती पत्र में इस बात का जिक्र नहीं किया। बहरहाल, पुलिस अब हर बिंदु पर जांच कर रही है। दुष्कर्म की धारा भी इस मुकदमे में बढ़ाई जाएंगी।
बच्ची की आत्महत्या की सूचना पर मीरगंज पुलिस गई थी, जब उसका पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले में स्वजन के शिकायती पत्र पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।
- अनुराग आर्य, एसएसपी।
यह भी पढ़ें- UPSC में फेल हुई तो बनी 'फर्जी IAS': बरेली की तीन बहनों ने ऐसे लगाया करोड़ों का चूना, पुलिस भी हैरान