रेल यात्री ध्यान दें! 7 अगस्त तक UP के इस रूट पर ट्रेन सफर आसान नहीं! कई ट्रेनें कैंसिल, कइयों के रूट बदले
बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर 7 अगस्त तक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रद्द या डायवर्ट की गई हैं। साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी होने और तिनसुकिया में जलभराव से ...और पढ़ें

भारतीय रेलवे
HighLights
ब्लॉक की वजह से बुधवार को जंक्शन पर नहीं आईं पांच ट्रेनें
साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी होने का असर दूसरे दिन भी रहा
जागरण संवाददाता, बरेली। रेल यात्रियों को अलग-अलग रेलखंड में ब्लाक की वजह से अपने गंतव्य तक समय से पहुंचना मुश्किल हो रहा है। साहिबाबाद में मालगाड़ी के बेपटरी होने और तिनसुकिया में ट्रैक पर जलभराव की वजह से भी संचालन प्रभावित हुआ है। बरेली-मुरादाबाद रेलखंड पर ब्लाक की वजह से भी ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। अभी यह ब्लाक सात अगस्त तक जारी रहेगा।
इसकी वजह से बुधवार को 22454 मेरठ-सिटी लखनऊ एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस, 13152 सियालदह एक्सप्रेस बरेली जंक्शन पर नहीं आईं।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने जानकारी दी कि मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर ट्रेक टेंपिंग और मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसकी वजह से सात अगस्त तक नगरिया सादात, शहजाद नगर, धमोरा, मूंड़ा पांडे, रामपुर जंक्शन, क्लटरबकगंज, भिटौरा, परसाखेड़ा, दूगनपुर और मिलक स्टेशनों एवं इनके बीच रेलखंड पर अलग-अलग दिन ब्लाक लिए जा रहे हैं।
अब रेल प्रशासन ने मरम्मत कार्य के दौरान आवश्यक वस्तुओं विशेषकर कोयला एवं खाद्यान्न रेकों के निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक ब्लाकों की योजना तैयार की है। इसकी वजह से कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग और नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 23, 29, 31 जुलाई और चार व छह अगस्त को मुरादाबाद, चंदौसी, बरेली कैंट मार्ग से चलेगी और ट्रेन रामपुर और बरेली जंक्शन पर नहीं आएगी। ट्रेन का अतिरिक्त ठहराव बरेली कैंट में होगा।
खबरें और भी
13042 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस 23 जुलाई एवं 06 अगस्त को, 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस 31 जुलाई को, 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस चार अगस्त को, 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस 29 जुलाई को, 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस 24, 30 जुलाई, एक, पांच और सात अगस्त को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
इसके अलावा 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 24, 26, 28, 30 जुलाई, तीन और पांच अगस्त को 90 मिनट, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस एक और पांच अगस्त को तीन मिनट, 55301 मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर तीन अगस्त को 45 मिनट, 14603 नौतनवा-अमृतसर एक्सप्रेस 24 जुलाई को 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
इसके अलावा 55301 मुरादाबाद-लालकुआं पैसेंजर 26 जुलाई को 30 मिनट, 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस 26 जुलाई को 30 मिनट, 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 26 जुलाई को 90 मिनट, 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 26 जुलाई को 90 मिनट मार्ग में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। यात्री यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति और समय की जानकारी रेलवे की पूछताछ प्रणाली या एनटीईएस से प्राप्त कर लें।
इंटरसिटी, आला हजरत समेत कई ट्रेनें हुईं प्रभावित
साहिबाबाद में मालगाड़ी के बेपटरी होने और तिनसुकिया के शिमलमुड़ी यार्ड में जलभराव का असर दूसरे दिन भी दिखा। आला हजरत एक्सप्रेस और बरेली इंटर सिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया गया, जिसकी वजह से ट्रेनें दिल्ली में देरी से पहुंचीं।
20505 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ और रंगिया जंक्शन के बीच निरस्त रही और बुधवार को बरेली जंक्शन पर नौ घंटे से अधिक की देरी से आई। इसके अलावा 15909 अवध असम एक्सप्रेस भी दिल्ली चार घंटे की देरी से पहुंची।