बरेली में एक्शन मोड में नगर निगम: 'मेरा शहर मेरी राय' में उठी आवाज, तो रात में ही चल गया बुलडोजर!
बरेली में 'मेरा शहर मेरी राय' अभियान में लोगों की शिकायत के बाद नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। नगर आयुक्त के निर्देश पर इंदिरा नगर सम ...और पढ़ें

आमजन के लिए बने फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त करता निगम का बुलडोजर (बैकहोलोडर)
HighLights
नगर आयुक्त के निर्देश पर शुरु हुआ पहल, शहर के प्रमुख इलाकों में सड़क-फुटपाथ पर कब्जे हटेंगे, गुरुवार से शुरु हुई कार्रवाई
जागरण संवाददाता, बरेली। शहर के विकास में आमजन की शत-प्रतिशत भागीदारी हो इसके लिए नगर निगम व दैनिक जागरण की ओर से बुधवार को इंदिरा नगर में ‘मेरा शहर मेरी राय’ अभियान के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में पहुंचे शहर के प्रबुद्धजन ने कई अहम सुझाव देने के साथ आमजन के पैदल चलने को करोड़ों रुपये खर्च कर बने फुटपाथ पर कब्जे की शिकायत भी की गई।
अधिकारियों से अतिक्रमण नहीं हो इसके लिए देर शाम और रात में भी अभियान चलवाने की अपील की गई। क्षेत्र के पार्षद सतीश चंद्र कातिब मम्मा और आधा सैकड़ा से अधिक लोगों की मांग पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शीघ्र ठोस पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही गुरुवार शाम से देर रात तक इंदिरा नगर और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सड़क-फुटपाथ पर अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त के निर्देश के बाद अतिक्रमण दस्ता ने इंदिरा नगर, राजेंद्रनगर, सील चौराहा, शिवा जी चौक के आसपास कब्जे हटाकर सड़क-फुटपाथ को पूरी तरह खाली करा दिया। इस दौरान लोगों ने जहां निगम अधिकारियों के द्वारा तत्काल कार्रवाई किए जाने को सराहा तो दूसरी ओर भविष्य में अतिक्रमण न हो इसके लिए भी ठोस पहल की मांग जारी रखी।
गुरुवार को अतिक्रमण हटवाने के दौरान टीम ने कब्जेदारों से दस हजार से अधिक का जुर्माना भी वसूला। इस दौरान कई कब्जेदारों के सामान भी जब्त किए गए। अतिक्रमण दस्ते की अगुआई कर रहे राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि कब्जेदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने और आमजन के लिए सड़क-फुटपाथ खाली रखने में सहयोग की अपील की गई है।
खबरें और भी
बताया कि सील चौराहे से लेकर स्वयंवर बरातघर व सेलेक्शन प्वाइंट चौराहे पर शाम से देर रात तक अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति की रहती है। आमजन की लगातार मांग पर नगर आयुक्त ने प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद सायं काल में अभियान चलाया गया।