Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ 1 महीने का समय! बरेली की 60 कॉलोनियों के 1500 LPG कनेक्शन होंगे बंद, CUGL भेजने जा रहा है फाइनल नोटिस

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 12:08 AM (IST)

    बरेली में सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) 60 कॉलोनियों के 1500 निवासियों को एलपीजी कनेक्शन बंद करने के लिए अंतिम नोटिस भेजेगा। एक महीने के भीतर पी ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    जागरण संवाददाता, बरेली। शहर की 60 आवासीय कालाेनियों के 1500 लोगों के एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) कनेक्शन जल्द ही बंद हो जाएंगे। सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) की ओर से इन लोगों को फाइनल नोटिस भेजने की तैयारी कर ली गई है। फाइनल नोटिस में सिर्फ एक महीने का समय दिया जाएगा।

    ईरान युद्ध संकट के दौरान सरकार की ओर से गजट जारी किया गया था कि शहरी क्षेत्र में जिस-जिस जगह पाइप नैचुरल गैस (पीएनजी) की पाइपलाइन है, वहां के लोगों को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर पीएनजी कनेक्शन कराना होगा। सीयूजीएल की ओर से इस संबंध में सबसे पहले लोगों को सूचित किया गया।

    इसके बाद अलग-अलग 60 कालोनियों में लोगों को नोटिस जारी कर पीएनजी कनेक्शन कराने को कहा गया। इसके बाद सभी जगह जागरूकता अभियान भी चलाए गए। अब इन सभी जगह के 1500 लोगों को फाइनल नोटिस जारी किए जाएंगे।

    सीयूजीएल के सीनियर मैनेजर जितेंद्र गौतम ने बताया कि 1500 लोगों को फाइनल नोटिस भेजे जा रहे हैं। नोटिस में जिक्र है कि जल्द से जल्द पीएनजी कनेक्शन करा लें नहीं तो एलपीजी सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

    अब कृष्णा नगर कालोनी में भी होंगे कनेक्शन

    सीयूजीएल की ओर से कृष्णा नगर कालोनी में भी अब पीएनजी लाइन बिछाकर कनेक्शन किए जाएंगे। नगर निगम का जुर्माना अदा करने के बाद पाइपलाइन बिछाने की अनुमति मिल गई है। काफी समय पहले पाइपलाइन बिछाने के दौरान नगर निगम ने कार्रवाई कर 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

    सीयूजीएल के मुताबिक इस क्षेत्र में तीन सौ नए कनेक्शन होंगे। वहीं इस वित्तीय वर्ष में अब तक 1600 नए कनेक्शन हो चुके हैं। अब तक शहर में पीएनजी कनेक्शन के लिए 55500 रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जिसमें 54 हजार से अधिक कनेक्शन हो चुके हैं। शेष 1500 रजिस्ट्रेशन के भी कनेक्शन किए जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- टैटू के फेर में उलझी मर्डर मिस्ट्री: बरेली में बोरे में बंद मिली लाश पर दंपति का दावा, अब DNA टेस्ट से खुलेगा राज