Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-लखनऊ और नैनीताल रोड का सफर होगा सुपरफास्ट: बरेली का सबसे बड़ा 'ब्लैक स्पॉट' अब बनेगा रफ्तार का कॉरिडोर

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 06:45 AM (GMT+05:30)

    बरेली के नवदिया झादा पर 29.83 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 980 मीटर का सिक्सलेन फ्लाईओवर जून तक पूरा होने की उम्मीद है। लखनऊ-दिल्ली हाईवे और नैनीताल ...और पढ़ें

    निर्माणाधीन सिक्सलेन फ्लाइओवर का तैयार किया जा रहा एप्रोच मार्ग। जागरण

    निर्माणाधीन सिक्सलेन फ्लाइओवर का तैयार किया जा रहा एप्रोच मार्ग। जागरण

    HighLights

    1. 29.83 करोड़ से बनाया जा रहा 980 मीटर के सिक्सलेन फ्लाओवर

    2. जनवरी में पूर्ण होनी थी परियोजना, जून तक पूरा हो पाने की उम्मीद

    जागरण संवाददाता, बरेली। लखनऊ-दिल्ली हाईवे और नैनीताल रोड पर वाहनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए नवदिया झादा पर चल रहा सिक्सलेन फ्लाइओवर निर्माण का कार्य जनवरी में ही पूरा किया जाना था, लेकिन समय पर पूर्ण नहीं हो सका। स्ट्रक्चर तो तैयार हो चुका है, अब नैनीताल साइड में एप्रोच निर्माण का काम चल रहा है, जो महीनाभर में पूरा हो जाने का दावा किया जा रहा है।

    इसके बाद शाहजहांपुर साइड में कार्य होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी जून माह तक फ्लाइओवर से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। शहर में पीलीभीत बाइपास से बीसलपुर रोड पर नकटिया होते हुए पांच किमी दूर नवदिया झादा चौराहा है। यहीं पर बीसलपुर रोड को लखनऊ-दिल्ली हाईवे क्रास कर रहा है।

    यहां नियमित बड़ी दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिसकी वजह से जिले के सबसे बड़े ब्लैक स्पाट के रूप में चिह्नित कर दो साल पहले सुधारात्मक कार्य के तौर पर 29 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से 980 मीटर का सिक्सलेन फ्लाइओवर की परियोजना स्वीकृत कराई गई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मुरादाबाद ने ठेका मेसर्स विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।

    फ्लाइओवर का स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है। निर्माण कार्य नौ जनवरी को ही पूर्ण होना था, लेकिन विलंब हो गया। वर्तमान में नैनीताल साइड का एप्रोच मार्ग का निर्माण तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि महीनेभर में इस साइड में कार्य पूर्ण हो जाएगा। उसके बाद शाहजहांपुर साइड के एप्रोच मार्ग निर्माण की गति बढ़ाई जाएगी।

    खबरें और भी

    आगामी जून तक कार्य पूर्ण हो जाने का दावा किया जा रहा है। फ्लाइओवर के नीचे बीसलपुर रोड पर आवागमन के लिए अंडरपास बनाया जाएगा। अभी यह रोड बंद है, हाईवे के दोनों तरफ एक किमी दूरी पर कट बनाया गया है, जहां घूमकर आना पड़ रहा है। फ्लाइओवर चालू हो जाने पर जहां लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी, वहीं बीसलपुर रोड पर भी आवागमन सुगम हो जाएगा।

     

    नवदिया झादा पर सिक्सलेन फ्लाइओवर का निर्माण चल रहा है। स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है। दोनों तरफ एप्रोच का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में नैनीताल साइड के एप्रोच को पूरा कराने पर फोकस किया जा रहा है। एक महीने में यह पूरा हो जाएगा, इसके बाद शाहजहांपुर साइड में कार्य की गति बढ़ा दी जाएगी। इस बीच अंडरपास का काम भी शुरू हो जाएगा। जून तक परियोजना पूर्ण हो जाने की संभावना है।

    - राहुल सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर परियोजना


    यह भी पढ़ें- बरेली से उत्तराखंड जाना अब और भी आसान, 450 करोड़ के इस प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार; जानें क्या है नया प्लान


    यह भी पढ़ें- UP Highway Update: बरेली से सीतापुर के बीच सफर होगा हाईटेक, यात्रियों को मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं