Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-लखनऊ और नैनीताल रोड पर अब नहीं लगेगा ब्रेक; बरेली के नवदिया में सिक्सलेन फ्लाईओवर पर दौड़े भारी वाहन

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:33 AM (IST)

    बरेली के नवदिया झादा में 29.83 करोड़ रुपये की लागत से बने सिक्सलेन फ्लाईओवर का ट्रायल शुरू हो गया है। यह फ्लाईओवर लखनऊ-दिल्ली हाईवे और नैनीताल रोड पर ...और पढ़ें

    नवदिया झादा पर बने सिक्सलेन फ्लाईओवर का ट्रायल शुरू हो गया है, ऊपर से निकलते ट्रक। जागरण

    नवदिया झादा पर बने सिक्सलेन फ्लाईओवर का ट्रायल शुरू हो गया है, ऊपर से निकलते ट्रक। जागरण

    HighLights

    1. 29.83 करोड़ से एनएचएआइ ने करवाया 980 मीटर फ्लाईओवर का निर्माण

    2. मार्च 2025 में शुरू हुआ निर्माण, जनवरी 2026 में पूरी होनी थी परियोजना

    कमलेश शर्मा, बरेली। लखनऊ-दिल्ली हाईवे और नैनीताल रोड पर वाहनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए नवदिया झादा पर चल रहा सिक्सलेन फ्लाईओवर निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है, अब फिनिशिंग का कार्य कराया जा रहा है। 29 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से 980 मीटर का बने फ्लाईओवर पर सीसी रोड बन जाने के बाद ट्रायल शुरू हो गया है।

    दोनों तरफ एप्रोच रोड का निर्माण पहले ही करा लिया गया था। पुल के ऊपर लेपन कार्य कराया जा रहा है। एनएचएआइ के अधिकारियों की निगरानी में ट्रायल के तौर पर भारी वाहनों को भी निकाला जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि 15 अगस्त तक फ्लाईओवर चालू हो जाएगा।

    78309231

    पीलीभीत बाइपास से बीसलपुर रोड पर नकटिया होते हुए पांच किमी. दूर नवदिया झादा चौराहा दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया था। यहीं पर बीसलपुर रोड को लखनऊ-दिल्ली हाईवे क्रास कर रहा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं, जिसकी वजह से जिले के सबसे बड़े ब्लैक स्पाट के रूप में चिह्नित किया गया था।

    सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद समस्या का स्थायी निदान कराने के लिए फ्लाईओवर बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिसकी मंजूरी जनवरी 2025 में ही मिल गई थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) मुरादाबाद ने ठेका मेसर्स विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।

    खबरें और भी

    78309231

    मार्च 2025 में निर्माण कार्य आरंभ कराया गया, जनवरी 2026 तक परियोजना पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन पिछली साल बरसात अधिक हो जाने के कारण अपेक्षित समय में कार्य पूर्ण नहीं हो सका था। फिर दावा किया जा रहा था कि जून तक फ्लाईओवर चालू हो जाएगा, लेकिन कोलतार संकट से अवरोध उत्पन्न हो गया।

    बहरहाल, फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है। ऊपर लेपन कार्य कराने के साथ ट्रायल शुरू हो गया है। हल्के वाहनों के साथ भारी वाहन भी निकाले जा रहे हैं। हालांकि पुल के ऊपर एक हिस्से में अभी लेपन कार्य कराया जा रहा है, जहां वाहन धीरे-धीरे निकल पा रहे हैं। एक-दो दिन में यह अवरोध भी खत्म हो जाएगा। फ्लाईओवर चालू हो जाने से लखनऊ, दिल्ली और नैनीताल की तरफ जाने वाले वाहनों की रफ्तार बढ़ जाएगी।

    अंडरपास का चल रहा काम, निकल रहे वाहन

    बरेली की तरफ से बीसलपुर और बीसलपुर की तरफ से बरेली की तरफ आने वाले वाहनों को एक किमी घूमकर आना पड़ रहा था। फ्लाईओवर पर वाहनों का निकलना शुरू हो जाने से अब अंडरपास काम तेजी से चल रहा है। एक साइड से वाहन निकल रहे हैं। अंडरपास भी चौड़ा बन रहा है, जिससे वाहनों को निकलने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

     

    सिक्सलेन फ्लाईओवर का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। कोलतार की समस्या के कारण कुछ विलंब हुआ। लेपन कार्य कराने के साथ ट्रायल भी शुरू करा दिया गया है। भारी वाहनों को भी निकाला जा रहा है, अभी तक कहीं कोई दिक्कत नहीं आई है। पुल पर लेपन कार्य कराया जा रहा है। 15 अगस्त से पहले फ्लाईओवर चालू करवा दिया जाएगा।

    - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक एनएचएआई, मुरादाबाद


    यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के लिए बदला ट्रैफिक सिस्टम: शुक्रवार से सोमवार तक भारी वाहन बैन, जानें दिल्ली-बरेली और आगरा का नया रास्ता