Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली: लाल फाटक-रामगंगा रोड पर गहरे गड्ढों से आफत, कांवड़ यात्रा से पहले PWD की बड़ी लापरवाही

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 06:20 PM (IST)

    बरेली में लाल फाटक-रामगंगा रोड पर गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, खासकर रात में ई-रिक्शा पलट रहे हैं। कांवड़ यात्रा से पहले सड़क की खराब हाल ...और पढ़ें

    लाल फाटक से बदायूं रोड पर हो रहे गहरे गड्ढे राहगीरों का निकलना हो रहा मुश्किल। जागरण

    लाल फाटक से बदायूं रोड पर हो रहे गहरे गड्ढे राहगीरों का निकलना हो रहा मुश्किल। जागरण 

    HighLights

    1. आधी सड़क कट चुकी, स्थानीय लोगों ने ईंट लगाकर बनाया संकेत

    जागरण संवाददाता, बरेली। लाल फाटक पुल से होकर रामगंगा पुल होते हुए अगर आप बदायूं की तरफ जा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। संभल कर नहीं निकले तो पुल से उतरते ही गहरे-गहरे गड्ढों में दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आधी सड़क कट चुकी है, नाला के तरफ थोड़ी जगह बची है, लेकिन उधर भी बरसात का पानी भरा हुआ है। रात में ई-रिक्शा और टेंपो पलट जा रहे हैं।

    मूल कारण जलनिकासी का इंतजाम न होना है। कांधरपुर स्थित सद्भावना कालोनी के निकट तालाब ओवरफ्लो हो चुका है। आगे नाला ही नहीं है, जिससे स्थिति भयावह हो गई है। वाहनों के कलपुर्जे भी खराब होने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शायद किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।

    09BRC_M_7_09072026_500.JPG

    शिवभक्ति का माह सावन करीब आ चुका है। कांवड़ यात्रा में लाखों की संख्या में शिवभक्त लाल फाटक पुल से रामगंगा होते हुए गंगाजल भरने बदायूं जिले के कछला घाट पर पहुंचते हैं। शहर के अलावा पीलीभीत और लखीमपुर तक के कांवड़िया इधर से निकलते हैं। इसको देखते हुए गुरुवार को जागरण टीम ने लाल फाटक से बदायूं रोड का जायजा लिया तो सड़क की स्थिति गंभीर दिखी।

    09BRC_M_10_09072026_500.JPG

    पुल से तेज रफ्तार उतर रहे वाहन को ब्रेक लगाकर रोकना पड़ रहा है। सामने गहरे-गहरे गड्ढे होने के कारण बच-बचाकर निकालना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात में अक्सर टेंपो और ई-रिक्शा पलट जा रहे हैं। आसपास के लोगों ने गहरे गड्ढे के आगे ईंट रख दी है ताकि वाहन उधर से न निकलें। कांधरपुर गांव के सामने भी गहरे-गहरे गड्ढे से होकर निकलना पड़ रहा है।

    खबरें और भी

    09BRC_M_10_09072026_500.JPG

    वापसी का मार्ग कुछ ठीक है, लेकिन इसमें भी कई जगह गड्ढे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश झलक लग रहा है। लोक निर्माण विभाग ने कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सड़क के गड्ढे नहीं भरवाए गए तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

     

    लाल फाटक-रामगंगा रोड पर जलनिकासी के लिए नाला बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। गड्ढे भरवाने के लिए अवर अभियंता और ठेकेदार को निर्देशित कर दिया है। कांवड़ यात्रा से पहले सभी कांवड़ मार्गों के गड्ढे भरवा दिए जाएंगे, जहां आवश्यकता होगी वहां मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

    - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड


    यह भी पढ़ें- बरेली में एक्शन मोड में नगर निगम: 'मेरा शहर मेरी राय' में उठी आवाज, तो रात में ही चल गया बुलडोजर!