Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन का नया ट्रैफिक प्लान लागू: बरेली से दिल्ली-लखनऊ जाने वाले ध्यान दें, शुक्रवार से सोमवार तक बदलेगा ट्रैफिक

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:01 PM (IST)

    बरेली में सावन के हर सोमवार और महाशिवरात्रि पर 30 जुलाई से 24 अगस्त तक भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यह डायवर्जन शुक् ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. 85 प्रतिशत कांवड़िये कछला घाट से बदायूं रोड होते हुए आएंगे, गढ़मुक्तेश्वर और हरिद्वार से भी आएंगे शिवभक्त

    जागरण संवाददाता, बरेली। सावन में 30 जुलाई से 24 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार और महा शिवरात्रि पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों का ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा। डायवर्जन शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक रहेगा। श्यामतगंज, लीचीबाग, सैटेलाइट को आने जाने वाले भारी वाहन सिर्फ ट्रांसपोर्ट नगर तक आएंगे और शहर के सभी ट्रांसपोर्टर को अपना कारोबार ट्रांसपोर्ट नगर से करना होगा।

    सावन में पहला सोमवार तीन अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा 24 अगस्त को है। इसके अलावा 11 अगस्त को महा शिवरात्रि है। ट्रैफिक पुलिस के आकलन के अनुसार, जिले में अनुमानित लगभग 85 प्रतिशत कांवड़िये कछला घाट से गंगाजल लेकर बदायूं, भमोरा, देवचरा, रामगंगा, करगैना, चौपुला पुल, लाल फाटक पुल, कैंट, बुखारा मोड़ से होकर शहर के अलग-अलग शिव मंदिरों में आएंगे।

    इसके अलावा लगभग 10 प्रतिशत कांवड़िये गढ़मुक्तेश्वर घाट से रामपुर, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, सीबीगंज, किला होकर और पांच प्रतिशत कांवड़िये हरिद्वार से रुद्रपुर, बहेड़ी, बिलवा पुल होते हुए आएंगे।

    इन तिथियों में रहेगा रूट डायवर्जन

    31 जुलाई की रात 12 बजे से तीन अगस्त की रात 12 बजे तक, सात अगस्त की रात 12 बजे से 11 अगस्त की रात 12 बजे तक, 14 अगस्त की रात 12 बजे से 17 अगस्त की रात 12 बजे तक और 21 अगस्त की राज 12 बजे से 24 अगस्त की रात 12 बजे तक।

    इन 22 स्थानों से वाहन किए जाएंगे डायवर्ट

    जिले में 22 स्थानों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए सैटेलाइट तिराहा, बीसलपुर चौराहा, चौकी चौराहा, चौपुला, मिनी बाइपास, झुमका तिराहा, बिलवा पुल, विलयधाम, नवदिया झादा, लालपुर गांव, इन्वर्टिस तिराहा, इज्जतनगर स्टेशन तिराहा, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़, रमपुरा मोड़, देवचरा तिराहा, आंवला, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी और भमोरा में पुलिस तैनात रहेगी।

    खबरें और भी

    पुलिस को विशेष निर्देश

    मंदिरों और प्रमुख चौराहों और डायवर्जन स्थलों पर नियुक्त यातायात कर्मियों के पास वायरलेस सेट रहेंगे। रात में सभी यातायात कर्मी रिफ्लेक्टर जैकेट पहनेंगे और सेफ्टीबार टार्च से ट्रैफिक संचालित करेंगे। रेनकोट भी साथ में रखेंगे और सभी से शालीनता का व्यवहार करेंगे।

    भारी वाहनों का रूट

    1. भारी वाहन झुमका चौराहा परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, लालपुर गांव कट, नवदियाझादा, ट्रांसपोर्ट नगर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहा से बरेली शहर की तरफ और देवचरा चौराहा, रम्पुरा मोड़, अखा मोड़ से बदायूं रोड पर प्रतिबंधित रहेंगे।
    2. लखनऊ से आने वाले भारी वाहन जलालाबाद से गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर मुरादाबाद, हापुड़ से उतरकर दिल्ली जा सकेंगे।
    3. लखनऊ से आने वाले वाहन कटरा से नवादा, दातागंज होते हुए डहरपुर कलां से बदायूं को जा सकेंगे, फतेहगंज पूर्वी में रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य होने के कारण कामर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
    4. बरेली से रामपुर, मुरादाबाद और दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए मीरगंज, मिलक, शाहबाद, चन्दौसी, अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए जाएंगे।
    5. नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाइपास होते हुए शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगे।
    6. बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा व ट्रांसपोर्ट नगर से इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाइपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा अलीगढ़ होकर जाएंगे और आ सकेंगे।
    7. आंवला से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन रामनगर, हरदासपुर, शाहाबाद, पटवई होते हुए जा सकेगें।
    8. -परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा से परसाखेड़ा रोड नंबर एक से आ व जा सकेंगे।

    रोडवेज बसें और छोटे वाहनों का रूट

    1. रोडवेज बसें पुराना बस अड्डा से पटेल चौक, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सैटेलाइट से बड़ा बाइपास से होकर जा सकेंगी।
    2. दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट से नरियावल, ट्रांसपोर्ट नगर, इन्वर्टिस तिराहा बड़ा बाइपास होकर जा सकेंगी।
    3.  लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सैटेलाइट से नरियावल, ट्रांसपोर्ट नगर, फरीदपुर होते हुए जा सकेंगी।
    4. आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें हल्के वाहनः सैटेलाइट, नरियावल, ट्रांसपोर्ट नगर, बड़ा बाइपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए आ-जा सकेंगे।
    5. बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन इनवर्टिस तिराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज से होकर पापड़ हमजापुर से मूसाझाग से बदायूं जा सकेंगे और इसी मार्ग से वापस बरेली आ सकेंगे।
    6. आंवला से रामपुर की ओर जाने वाले छोटे वाहन रामनगर, हरदासपुर, शाहाबाद, पटवई होते हुए जा सकेगें।
    7. लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहन जलालाबाद से गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर मुरादाबाद व हापुड़ से उतरकर दिल्ली जा सकेंगे।
    8. लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहन कटरा जनपद शाहजहांपुर से नवादा, दातागंज होते हुए डहरपुर कलां से बदायूं को जा सकेंगे और फतेहगंज पूर्वी से नवादा से दातागंज होते हुए डहरपुर कलां से बदायूं जा सकेंगे।
    9. दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होकर लखनऊ, बरेली, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर जा सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- आधी रात को सड़क पर उतरी 8 अधिकारियों की टीम: बरेली मंडल में 'आपरेशन प्रहार' से बस माफियाओं में हड़कंप, 59 बसें सीज