Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नकली क्रीम और साबुन का बड़ा जखीरा जब्त, बरेली के विजय मेडिकल एजेंसी पर छापामार कार्रवाई से मची खलबली

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 03:36 PM (IST)

    दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर बरेली की विजय मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा गया, जहां नकली 'फाइन फेस' क्रीम की चार हजार ट्यूब और दो हजार साबुन जब्त किए गए। ...और पढ़ें

    नकली क्रीम।

    नकली क्रीम।

    HighLights

    1. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर विजय मेडिकल एजेंसी पर छापा।

    2. चार हजार नकली क्रीम ट्यूब, दो हजार साबुन जब्त।

    3. ल्यूक्रास फार्मा की शिकायत पर हुई यह कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, बरेली। प्रेमनगर में विजय मेडिकल एजेंसी से कोर्ट कमिश्नर के छापे के दौरान नकली क्रीम की चार हजार ट्यूब और दो हजार साबुन मिले। कोर्ट कमिश्नर ने माल को सील कर दिया है।
    मेरठ की ल्यूक्रास फार्मा कंपनी के डायरेक्टर अमित वर्मा ने बताया कि जतिन आहूजा की प्रेमनगर की विजय मेडिकल एजेंसी है। एजेंसी पर 10 साल से उनकी क्रीम फाइन फेस की सप्लाई होती थी।

    एक साल से नाम इधर-उधर कर नकली क्रीम बनाकर बेचना किया था शुरू

    लगभग एक साल पहले उनकी क्रीम का नाम इधर-उधर कर मिलती-जुलती फाइन फेस के नाम से क्रीम और साबुन बेचा जाने लगा। इससे ग्राहकों को भ्रमित किया गया। जब उनकी कंपनी को जानकारी हुई तो विजय मेडिकल एजेंसी को लीगल नोटिस भेजा गया लेकिन क्रीम की बिक्री बंद नहीं की। इसके बाद कंपनी दिल्ली हाईकोर्ट में गई।

    दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर कोर्ट कमिश्नर ने विजय मेडिकल एजेंसी पर मारा था छापा

    दिल्ली हाईकोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया। शुक्रवार को कोर्ट कमिश्नर ने थाना प्रेमनगर पुलिस के साथ विजय मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा तो यहां पर फेस फाइन की लगभग चार हजार ट्यूब मिलीं। इसके अलावा फेस फाइन के लगभग दो हजार साबुन भी मिले। सामान को सील कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', सपा के गढ़ में गरजे सीएम योगी; मैनपुरी में 682 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत

    यह भी पढ़ें- CM योगी ने शुरू की शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, यूपी में उच्च शिक्षा के 1.28 लाख टीचर्स सहित 10 लाख को मिलेगी सुविधा

    खबरें और भी