UP का 'सुपर हाईवे': गोरखपुर से शामली तक 700 KM का सफर और बरेली के लिए ये है बड़ी सौगात
गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे 700 किमी लंबा होगा, जो पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा। यह 22 जिलों से गुजरेगा, जिसमें बरेली की नवाबगंज ...और पढ़ें

गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे
HighLights
बरेली जिले की दो तहसीलों से एक्सप्रेस वे के लिए ली जाएगी भूमि
जागरण संवाददाता, बरेली। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए 700 किमी लंबा गोरखपुर-शामली ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। यह एक्सप्रेस-वे बरेली जिले की दो तहसीलों के 68 गांवों से होकर निकलेगा। उन्होंने गांवों के नाम तय कर लिए गए हैं। जल्द भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) गोरखपुर से शामली तक एक्सप्रेस वे तैयार करेगा। यह एक्सप्रेस वे गोरखपुर से बस्ती, अयोध्या, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर से पीलीभीत में बीसलपुर, शाहजहांपुर में पुवायां होते हुए बरेली के नवाबगंज और बहेड़ी तहसील क्षेत्र के गांवों से होते हुए रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ होते हुए शामली तक पहुंचेगा।
इसके लिए जमीन अधिग्रहण कराने को काला (कंपिटेंट एथारिटी फार लैंड एक्यूजिशन) चयन की प्रक्रिया चल रही है। यह बरेली मंडल के तीन जिलों बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत से होकर गुजरेगा। बरेली में भूमि से संबंधित कार्य एडीएम व विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देश दीपक सिंह देख रहे हैं।
एनएचएआइ ने बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और लखीमपुर जिले में आरंभिक सर्वे कराकर कराकर काला का चयन करने के लिए जिला प्रशासन को सूची भेजी थी। इसके आधार पर जिले में आरंभिक सर्वे किया गया है। सर्वे के बाद दोनों तहसील क्षेत्रों के गांवों के नाम तय कर दिए गए हैं।
खबरें और भी
विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देश दीपक सिंह का कहना है कि गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे बरेली की दो तहसील नवाबगंज और बहेड़ी से होकर निकलेगा। इसमें नवाबगंज के 34 और बहेड़ी के 34 गांव आ रहे हैं, जहां की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इन गांवों में आरंभिक सर्वे किया जा रहा है।
बहेड़ी के यह गांव शामिल
कनकपुरी, भउंटा, पंडारी, परेवा, भाकावा, मधुकारपुर, मवई काला, कंचनपुर, पंडेरा, सिसई, शरीफ नगर, शाहपुर, इटौआ, चंदपुर चुबाकिया, गोपालपुर, गुलरिया मोहम्मद हुसैन, करनपुर, मोहनपुर, रामपुरा, मंगदपुर, बैकरनंदा, बैकर शाहपुर, भुदवा, बसंत नगर जागीर, रहपुरा गनीमत, खमरिया गोपा डांडी, पैगा, जमुनिया, अटरिया, माधवपुर।
नवाबगंज के यह गांव शामिल
इनायतपुर, धौरेरा, गजरौला, सतुइया खुर्द, जिगनिया भगवंतपुर, नवदिया कस्याव, खाता, अभयराजपुर, खतौआ, बरखन, अधकटा रव्वानी बेगम, ढकिया वर्कलीसहाब, तिगरी, डंडिया सफदरअली, सिठौरा, नवदिया मोतीराम, नकटी नरायनपुर, बिहारीपुर पीतमराम, सिलरा, नौगवां भगवंतपुर, मुड़िया मलूकपुर, जरपामोहनपुर, बबूरा बबूरी, नवादा इकरामुल्ला, धनौर जागीर, हथेली, गेला टांडा, त्यार जागीर, तुमड़िया, लावाखेड़ा बद्रीप्रसाद, मुडिया तेली।