अब बरेली में ट्रेन से आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल! चार अगस्त को मनाया जाएगा रुहेलखंड विवि का दीक्षा समारोह
रुहेलखंड विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षा समारोह 4 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ट्रेन से पहुंचेंगी। समारोह में 82 मेधावियों में से ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ट्रेन से पहुंचेंगी बरेली दीक्षा समारोह में
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षा समारोह में 24 मेधावी सम्मानित होंगे
स्वर्ण जयंती द्वार, कृषि संकाय का शुभारंभ, रोबिंग टेंट हाउस बनेगा
जागरण संवाददाता, बरेली। रुहेलखंड का 24वां दीक्षा समारोह चार अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के बरेली में ट्रेन से आने की संभावना जताई जा रही हैं। वहीं, स्नातक और परास्नातक के 82 मेधावियों में से मात्र 24 को ही मंच से सम्मानित किया जाएगा, शेष को अन्य अतिथि पदक प्रदान करेंगे।
कुलपति प्रो. कृष्ण पाल सिंह के अनुसार, समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण जयंती द्वार से प्रवेश करेंगी, जहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद नवनिर्मित मार्ग और कृषि संकाय का शुभारंभ होगा। इन कार्यक्रमों के बाद राज्यपाल अटल सभागार पहुंंचेंगी, जहां मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।
सभागार परिसर में बनेगा रोबिंग टेंट हाउस
वर्षा का मौसम देखते हुए इस बार शोभायात्रा में शामिल होने वाले सदस्यों के ड्रेस कोड में परिवर्तन किया गया है। चूंकि समारोह बीते वर्षों की अपेक्षा इस बार समय से हो रहा है तो अन्य बदलाव भी किए गए हैं। राज्यपाल के लिए रोबिंग टेंट हाउस सभागार के बाहर मैदान की बजाय सभागार भवन में बनाया जाएगा। जहां राज्यपाल पटका पहनेंगी और यात्रा में शामिल होंगी।
पुस्तक का रूप लेंगी रचनाएं
विवि की ओर से गोद लिए गए गांव के विद्यालयों में दीक्षा समारोह के उपलक्ष्य में बीते दिनों निबंध और कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों की रचनाओं को पुस्तक का रूप दिया जाएगा, इन विजेताओं को राज्यपाल सम्मानित करेंगी। इस बार पुस्तक (बुकलेट) को विवि प्रशासन संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को सौंपेेंगे, ताकि अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित हो सकें।
यह भी पढ़ें- स्कूलों की छुट्टी: मेरठ में 12 अगस्त तक सभी विद्यालय-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते डीएम का आदेश
मियावाकी पद्धति से रोपे गए पौधे
विवि के नवनिर्मित स्वर्ण जयंती द्वार के अंदर मियावाकी पद्धति से शनिवार को पौधे रोपे गए। कुलपति ने कहा, उपवन न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि जैव-विविधता और पर्यावरणीय संतुलन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इसी क्रम में रविवार को एमबीए सभागार में प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी संकल्प के तहत 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान' कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा।