Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर एक्सप्रेस का बदला समय: 1 घंटे पहले पहुंचेगी ट्रेन, देखें इज्जतनगर-गोरखपुर का नया टाइम-टेबल

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:09 PM (IST)

    पूर्वोत्तर रेलवे ने इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया है, जिससे यात्रा का समय लगभग एक घंटा कम हो जाएगा। इस बदलाव से ट्रेन की औसत गति बढ ...और पढ़ें

    भारतीय रेल

    भारतीय रेल

    HighLights

    1. अभी करीब 15 घंटे से अधिक समय लेती है ट्रेन, गति बढ़ने पर करीब 14 घंटे में ट्रेन कर लेगी पूरा सफर

    जागरण संवाददाता, बरेली। इज्जतनगर-गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के समय में बदलाव से इसकी औसत गति में करीब ढाई किलोमीटर प्रति घंटा की वृद्धि होगी। इससे इज्जतनगर से गोरखपुर के बीच की 642 किलोमीटर की यात्रा लगभग 50 से 55 मिनट पहले पूरी हो जाएगी। ट्रेन के समय और गति में परिवर्तन से इज्जतनगर स्टेशन पर ट्रेन के आने और जाने के बीच लगभग ढाई घंटे का समय अतिरिक्त मिल जाएगा। इससे यदि किसी कारण ट्रेन लेट होती है तो भी समय से रवाना हो सकेगी।

    पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से प्रस्तावित समय सारिणी जारी कर लखनऊ और इज्जतनगर मंडल को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। दोनों मंडल से रिपोर्ट पहुंचने के बाद समय में बदलाव हो जाएगा। लगभग डेढ़ साल पहले पीलीभीत से गोरखपुर तक 15009/15010 एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था।

    यात्रियों की मांग पर आठ महीने पहले इसका विस्तार इज्जतनगर जंक्शन तक किया गया था लेकिन इज्जतनगर से गोरखपुर तक की 642 किलोमीटर की दूरी तय करने में यात्रियों को काफी समय लग जाता है। इस समस्या को देखते हुए अब रेलवे के अधिकारियों ने इसके समय में परिवर्तन का प्रस्ताव तैयार किया है ताकि ट्रेन की गति बढ़ जाए और यात्रा का समय कम हो सके।

    पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक परिचालन की ओर से लखनऊ और इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक को भेजे गए पत्र के अनुसार अभी गोरखपुर से ट्रेन 22.15 बजे चलकर दूसरे दिन इज्जतनगर 13.05 बजे पहुंचती है। ट्रेन औसत गति 43.28 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से 642 किलोमीटर की यात्रा 14.50 घंटे में पूरी करती है।

    खबरें और भी

    वहीं इज्जतनगर से ट्रेन 15:40 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 07.00 बजे गोरखपुर पहुंचती है। ट्रेन औसत गति 41.92 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से 15.20 घंटे में यात्रा पूरी करती है।

    ट्रेन के प्रस्तावित संशोधित समय के अनुसार इज्ज्तनगर से 17.00 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर सुबह 07:30 बजे पहुंचेगी और गोरखपुर से 22.00 बजे चलकर दूसरे दिन इज्जतनगर 11.15 बजे पहुंचेगी। इज्जतनगर से गोरखपुर की यात्रा ट्रेन 46.13 किलोमीटर प्रति घंटे से 13.55 घंटे में और गोरखपुर से इज्जतनगर की यात्रा औसत गति 44.27 किलोमीटर प्रति घंटे से 14.30 घंटे में पूरी करेगी।

    यह भी पढ़ें- 'छोटी घटना भी बन सकती है गंभीर...': बरेली पहुंचे DGP का सख्त आदेश, कांवड़ यात्रा पर लापरवाही पड़ेगी भारी