Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP, हरियाणा और राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! जाट रेजीमेंट सेंटर में अग्निवीर पदों पर बंपर भर्ती

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 07:48 PM (IST)

    जाट रेजीमेंट सेंटर, बरेली में 6 से 13 अगस्त तक अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, ट्रेड्समैन, लिपिक और खिलाड़ी पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। यह भर् ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. अग्निवीर सामान्य, ट्रेड्समैन, लिपिक पदों के लिए सेना ने मांगे हैं आवेदन

    जागरण संवाददाता, बरेली। अग्निवीर बनने के बेताब देश भर के युवाओं के लिए सेना ने नई भर्ती रैली का एलान कर दिया है। जाट रेजीमेंट सेंटर में छह से 13 अगस्त तक यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यूएचक्यू) के तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर खिलाड़ी (जो अभ्यर्थी जाट रेजिमेंट सेंटर में स्पोर्ट्स ट्रायल में भाग लिए थे) और अग्निवीर लिपिक पदों के लिए भर्ती रैली आयोजित की है।

    सेना के अधिकारियों के अनुसार, यह भर्ती रैली युद्ध विरांगनाओं के पुत्रों, जाट रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान बलिदान एवं घायल सैनिकों के पुत्रों और सगे भाइयों के लिए आयोजित की जायेगी। इस भर्ती रैली में अन्य रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिको, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र और कानूनी रूप से गोद लिए हुए बच्चों समेत सर्वश्रेठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

    अभ्यर्थियों को प्रारंभिक जांच के लिए समस्त आवश्यक प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के साथ सुबह चार बजे भर्ती स्थल जाट रेजीमेंट सेंटर के जाट गेट पर पहुंचना होगा। सात बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में सम्मिलित होने की अनुमति नही दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि मार्च में बरेली भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले 12 जिलों के 5677 युवाओं ने विभिन्न परीक्षा पास कर अग्निवीर बनने का गौरव प्राप्त किया था।

    भर्ती रैली का तिथिवार विवरण

    छह अगस्त : अग्निवीर स्पोर्ट्स और सामान्य ड्यूटी पद के लिए भारत के किसी भी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए (उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा को छोड़कर) जिन खिलाडियों को खेल परीक्षण के दौरान चयनित किया गया था।

    खबरें और भी

    सात अगस्त : अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए हरियाणा के अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रेवाडी, नूंह (मेवात), चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षे़त्र, महेंद्रगढ, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी।

    आठ अगस्त : अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद के लिए उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, अमेठी (छत्रपति शाहूजी महाराज नगर), अमरोहा (जेपी नगर), औरैया, आजमगढ, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कनौज, कानपुर नगर, कांशीराम नगर (कासगंज), कौशाम्बी, लखीमपुर खेरी, कुशीनगर (पडरौना), ललीतपुर, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रूखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर।

    दस अगस्त : अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद को उत्तर प्रदेश के बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपूर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलंदशहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, जालौन, हापुड़ (पंचशील नगर), पीलीभीत, प्रतापगढ, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली (प्रभुद्ध नगर), श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनौर और संभल (भीम नगर) के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जायेगी।

    11 अगस्त: अग्निवीर सामान्य ड्यूटी पद को राजस्थान के अजमेर, बांसवाडा, बारा, बाडमेर, भरतपुर, भीलवाडा, बीकानेर, बूंदी, चितौडगढ, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, अलवर और श्रीगंगानगर के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई है।

    12 अगस्त: अग्निवीर ट्रेड्समैन सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई है।

    13 अगस्त: अग्निवीर लिपिक पद को केवल जाट रेजीमेंट के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की गई है।

    यह भी पढ़ें- Gorakhpur-Shamli Expressway: बरेली से लखीमपुर तक सर्वे शुरू, जानें किन 68 गांवों की बदलेगी किस्मत