Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तमाशबीन मान चुके थे मरा, फिर देवदूत बनकर आए मेजर जनरल वीके पात्रा ने 2 मिनट में ऐसे फूंक दी जान

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:42 AM (IST)

    बरेली से पिथौरागढ़ जा रहे मेजर जनरल वीके पात्रा ने बनबसा-चंपावत रोड पर एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक को सीपीआर देकर बचाया, जिसे भीड़ मृत मान चुकी थी। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बनबसा-चंपावत रोड स्थित सुखिधांग के पास घायल बाइक सवार को घेरे लोगों को देख अधिकारी ने रोका काफिला

    नीलेश प्रताप सिंह, बरेली। छाती तानकर सीमा से दुश्मनों को खदेड़ने वाले भारतीय सेना के जाबांज हर आपात परिस्थिति में देशवासियों के साथ खड़े होते हैं। उनमें करुणा भाव है, जो उत्तराखंड के बनवसा-चंपावत रोड पर भी देखने को मिला। बुधवार को बरेली से पिथौरागढ़ जा रहे मेजर जनरल वीके पात्रा बाइक से गिरे युवक को देखकर रुक गए।

    उसकी सांसें थम गई, धड़कन बंद थी। चारों ओर कई लोग तमाशबीन बने खड़े थे, मगर तत्काल राहत के नाम कोई कुछ नहीं कर पा रहा था। ऐसे में मेजर जनरल ने सभी को पीछे किया। बाइक सवार को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया तो सांसें और धड़कन लौट आई। गुरुवार को घटनाक्रम का वीडियो प्रसारित हुआ।

    बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे मेजर जनरल वीके पात्रा कुछ सैन्यकर्मियों के साथ बनवसा में सूखीढांग के पास से गुजर रहे थे। वहां भीड़ लगी देखकर उन्होंने अपना वाहन रुकवाया। वह तुरंत सड़क पर पड़े युवक के पास पहुंचे। उसकी नब्ज व धड़कन रुकी देखकर समझ गए कि कार्डियक अरेस्ट (दिल की धड़कन रुकना) हुआ है।

    77676188

    उन्होंने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। उसके सीने को दबाया (हाई-क्वालिटी चेस्ट कम्प्रेशन), जबकि सैन्यकर्मी चालक से रेस्क्यू ब्रीद (सांस देने) में मदद करने को कहा। दो मिनट बाद युवक का ब्लड सर्कुलेशन और सांस लेना फिर से शुरू हो गया।

    खबरें और भी

    सिर में चोट की आशंका को देखते हुए, मेजर जनरल पात्रा ने उसे 'रिकवरी पोजीशन' में रखा ताकि सांस की नली खुली रहे और उल्टी होने पर एस्पिरेशन (फेफड़ों में कुछ जाने) का खतरा कम हो सके। इसके बाद तत्काल बनवसा छावनी से सेना की एंबुलेंस बुलाई। युवक की स्थिति में सुधार होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

    सैन्य अधिकारियों के अनुसार, चल्थी चौकी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक के मोबाइल फोन से नंबर लेकर स्वजन को जानकारी दी। बाइक सवार लक्ष्मण सिंह खटीमा के बुधाबाग चकरपुरम के रहने वाले हैं। वह रिश्तेदारों के साथ पूजा के लिए लोहाघाट जा रहे थे, रास्ते में बाइक से गिर गए। उसी में उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जबकि मौके पर एकत्र लोग हादसे में मृत मान बैठे थे।

    यह भी पढ़ें- बरेली में झमाझम बारिश से बदला मौसम, लेकिन अगले 48 घंटे भारी; मौसम विभाग ने जारी किया 'Orange Alert'