MJPRU: एबीवीपी का यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन! स्पेशल बैक, चैलेंज फॉर्म और NSS वेटेज को लेकर रखीं 5 बड़ी मांगें
एबीवीपी ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति को संबोधित ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक को सौंपा। इसमें चैलेंज फॉर्म की समय-सीमा बढ़ाने, स्पेशल बैक परीक्षा शु ...और पढ़ें

रुवि में परीक्षा नियंत्रक के समक्ष मुद्दे रखते एबीवीपी कार्यकर्ता। सौ. आयोजक
HighLights
सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों को वेटेज देने का उठाया मुद्दा
जागरण संवाददाता, बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से मंगलवार को कुलपति को संबोधित ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक को सौंपा गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने चैलेंज फार्म भरने की समय-सीमा बढ़ाने, स्पेशल बैक परीक्षा के आवेदन जल्द शुरू करने, शताब्दी द्वार पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने और सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में भी एनएसएस वेटेज का लाभ देने की मांग की।
विवि परिसर में महानगर सह मंत्री नितिन वाल्मीकि के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता पहले कुलपति कार्यालय के सामने पहुंचे। जहां कुलपति के न होने के सूचना मिलने पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में मांग पत्र लेकर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं ने कहा, विवि की ओर से हाल ही में परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं, जल्द दीक्षा समारोह प्रस्तावित है। ऐसे में छात्रों को चैलेंज फार्म भरने के लिए छात्रों को मात्र दो दिनों का समय दिया गया, इसमें विद्यार्थी दस्तावेज परीक्षण भी नहीं कर पाते हैं। इसे बढ़ाया जाए।
वहीं, स्पेशल बैक परीक्षा के आवेदन तत्काल खोले जाएं, ताकि बैक पेपर वाले विद्यार्थी समय रहते परीक्षा देकर अपना परिणाम प्राप्त कर सकें। परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की जाए।
दीक्षा समारोह से पूर्व विवि परिसर को वाई-फाई युक्त व विद्युत आपूर्ति को व्यवस्थित और केंद्रीकृत किया जाए। प्रवेश के समय सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में एनएसएस स्वयंसेवकों को वेटेज का लाभ दिया जाए।
इस दौरान विभाग संगठन मंत्री विकास गोला, रवि प्रताप, कुनाल मिश्रा, हर्षवर्धन, महानगर संगठन मंत्री अरुण सूर्यवंशी, सत्यम गुर्जर, अंश गंगवार, अमन सोनकर आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Gorakhpur-Shamli Expressway: बरेली से लखीमपुर तक सर्वे शुरू, जानें किन 68 गांवों की बदलेगी किस्मत