Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी-उत्तराखंड के रेल यात्रियों की मौज! 17 स्टेशनों का कायाकल्प, कटरा-मुंबई समेत इन रूटों पर नई ट्रेनें जल्द

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 10:46 PM (IST)

    पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में 17 अमृत स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है, जिनमें से कई का कार्य पूरा हो चुका है और शेष छह माह में पूरे होंगे। ...और पढ़ें

    इज्‍जत नगर रेलवे स्‍टेशन

    इज्‍जत नगर रेलवे स्‍टेशन

    HighLights

    1. काशीपुर, काठगोदाम-लालकुआं, बदायूं, फर्रुखाबाद-कन्नौज, कासगंज व किच्छा स्टेशन के कार्य छह माह में होंगे पूर्ण

    जागरण संवाददाता, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की मंडलीय समिति की बैठक में सोमवार को जनप्रतिनिधियों ने जनहित में ओवरब्रिज, अंडरपास, नई लाइन और ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। 17 अमृत स्टेशनों के सुविधाओं पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने आमजन से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए शीघ्र ठोस पहल करने का आश्वासन दिया।

    पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इज्जतनगर मंडल से जुड़े सांसदों व उनके प्रतिनिधियों ने रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं और नई ट्रेनों के संचालन पर मंथन किया। इससे पहले महाप्रबंधक ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान मंडल में चार रोड ओवरब्रिज और 11 रोड अंडरब्रिज तैयार किए गए हैं।

    पिछले तीन वर्षों में 29 रोड ओवरब्रिज और छह रोड अंडरब्रिज का निर्माण पूरा हुआ है, जबकि 13 ओवरब्रिज और एक अंडरब्रिज का निर्माण जारी है। इसके अलावा 58 लेवल क्रासिंग पर सुधार कार्य कराए गए हैं। विशेष अवसरों पर 22 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, जिनके कुल 248 फेरे लगाए गए।

    कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी, टनकपुर-दौराई, टनकपुर-देहरादून, लालकुआं-बेंगलुरु तथा पीलीभीत-शाहजहांपुर जैसी नई रेल सेवाएं शुरू की गई हैं। वहीं, लखनऊ-टनकपुर, लालकुआं-जबलपुर, रामनगर-जैसलमेर, इज्जतनगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, कासगंज-वाराणसी तथा लालकुआं-बांद्रा जैसी नई ट्रेनों के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजे गए हैं।

    बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के 58 अमृत स्टेशनों में से इज्जतनगर मंडल के 17 स्टेशनों का पुनर्विकास-कायाकल्प किया जा रहा है। उझानी, हाथरस सिटी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, टनकपुर और बहेड़ी स्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है।

    वहीं काशीपुर, काठगोदाम, लालकुआं, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज और किच्छा स्टेशन का कार्य अगले छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है। दावा किया कि, 140 स्टेशनों में से 94 पर दिव्यांगजन सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने यात्री सुविधाओं, निर्माण कार्य और चल रही परियोजनाओं की जानकारी दी।

    खबरें और भी

    स्टेशनों पर प्रतीक्षालय की उठाई मांग

    बरेली से सांसद छत्रपाल गंगवार ने जादौपुर, सेंथल, बिजौरिया, हंसा, रिठौरा रोड और सेमीखेड़ा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने, भोजीपुरा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने और अलखनाथ मंदिर के पास आवागमन की मांग उठाई।

    आंवला सांसद नीरज मौर्य ने क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर बाउंड्रीवाल, यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, कुलियों के विश्राम कक्ष, शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद नई रेल लाइन के सर्वे और दरियावगंज में जलभराव की समस्या के समाधान का सुझाव दिया।

    इसी तरह, पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि ने त्रिवेणी एक्सप्रेस को टनकपुर से बीसलपुर-शाहजहांपुर होकर चलाने, टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस का मझोला स्टेशन पर ठहराव और अंडरपास में जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

    यह भी पढ़ें- बरेली: पति की शिकायत करने थाने पहुंची महिला से दारोगा ने किया दुष्कर्म, कराया गर्भपात; SSP ने किया सस्पेंड