Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली-मथुरा मार्ग पर बड़ा अपडेट: 6-लेन के प्रस्ताव पर सरकार ने फेरा पानी, जानें क्या है नया प्लान

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 01:25 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। आंवला सांसद नीरज मौर्य के सवा ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. सांसद के सवाल पर सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री का आया जवाब

    जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसको छह लेन बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। आंवला सांसद नीरज मौर्य की ओर से सदन में पूछे गए सवाल का सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से दिए गए जवाब में स्थिति साफ की गई है कि इस तरह का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

    सांसद ने भमोरा और देवचारा के बीच प्रस्तावित संयुक्त बाइपास, आंवला तहसील के प्रभावित किसानों को स्वीकृत मुआवजा तथा भमोरा-आंवला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए सर्विस रोड और अंडरपास पर सवाल किए थे। उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि चार लेन निर्माण कार्य चल रहा है।

    भमोरा-देवचारा-खेड़ा संयुक्त बाइपास का कार्य भी जारी है। मुआवजे के संदर्भ में 111.04 करोड़ की स्वीकृति में से 73.68 करोड़ के वितरण की जानकारी दी गई, जिससे यह संकेत मिलता है कि पूरी राशि अब तक वितरित नहीं हुई है। अंडरपास और स्लिप रोड निर्माण की पुष्टि तो की गई, लेकिन व्यापक यातायात दबाव को देखते हुए भविष्य की दीर्घकालिक योजना पर सरकार का रुख सीमित दिखाई दिया।

    सांसद ने कहा कि सड़क अवसंरचना केवल निर्माण तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि प्रभावित किसानों को समयबद्ध मुआवजा और क्षेत्र की भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्नयन की स्पष्ट योजना भी आवश्यक है।

     

    यह भी पढ़ें- Bareilly-Lalitpur Corridor: अब बरेली से झांसी का सफर होगा सुपरफास्ट, गंगा और यमुना एक्सप्रेस-वे का भी मिलेगा साथ

     

    यह भी पढ़ें- CM Grid Project: बरेली की सड़कों पर अब नहीं लगेंगे झटके! 81 करोड़ के बजट से बिछेगा जाल

    खबरें और भी