हाथ पर लिखा था 'AK' और घरवाले बोले 'उल्टी-दस्त से हुई मौत', पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला खौफनाक राज
बरेली के रामनगर स्थित बरसेर गांव में 18 वर्षीय क्रांति कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट के बाद गला दबाने की पुष्टि हु ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
युवती की मौत के बाद स्वजन बोले- बेटी को हो रहे थे उल्टी दस्त
संवाद सूत्र, रामनगर (बरेली)। बरसेर गांव में युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मारने से पहले उसके साथ काफी मारपीट भी हुई थी उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो स्वजन ने तबीयत खराब होने की वजह से मौत होना बताया और पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़े थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो उसमें गला दबाने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने स्वजन से पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका है कि युवती को उसके घर वालों ने ही मारा है।
सिरौली के बरसेर सिकंदरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय क्रांति कश्यप सोमवार शाम खाना खाकर सोने चली गई थी। सुबह उनका शव पड़ा मिला। घर में चीख-पुकार मची तो स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि, गांव में एक युवती की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची सिरौली पुलिस ने जब क्रांति के पिता महेंद्र और भाई आकाश से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि क्रांति की तबीयत ठीक नहीं थी।
उसे उल्टी दस्त हो रहे थे। रात में किस समय उसकी मृत्यु हो गई उन्हें पता नहीं चला। पुलिस ने जब शव देखा तो शरीर पर चोट के निशान और गले पर भी हल्का निशान दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही, मगर स्वजन तैयार नहीं हुए। पुलिस ने इसके बाद भी पोस्टमार्टम कराया तो शक हकीकत में बदल गया।
क्रांति की गला दबाकर हत्या की गई थी। मारने से पहले उसके साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई। उसके दोनों हाथ, पैर, कंधे और कोहनी पर काफी चोट के निशान मिले हैँ। चोट देखकर यह कहा जा सकता है कि क्रांति को तड़पाकर मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस ने उसके पिता और भाई से पूछताछ के लिए उन्हें थाने बुला लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
खबरें और भी
क्रांति के एक हाथ पर लिखा था एके
पुलिस ने जब शव को देखा तो उसके एक हाथ पर क्रांति और दूसरे हाथ पर एके लिखा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि हो सकता है कि किसी एके नाम के युवक से क्रांति का प्रेम प्रसंग चल रहा हो और यह बात स्वजन को पता चली हो।
इसलिए उसकी हत्या की गई है। हालांकि, अभी यह सभी सवाल पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होंगे। पुलिस का कहना हैं कि, यदि स्वजन की ओर से शिकायती पत्र नहीं मिलता है तो पुलिस अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज करेगी।
युवती की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्टया स्वजन शक के घेर में हैं क्योंकि पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने बीमारी मौत होना बताया था, जबकि उसकी हत्या की गई थी।
- अंशिका वर्मा, एसपी साउथ।
यह भी पढ़ें- Shocking: गर्मी में हाहाकार के बीच बरेली जिला अस्पताल को शिफ्ट करने का प्रस्ताव, जानें मरीजों को कैसे मिलेगी राहत