Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपने देखा है सफेद हिरण? बरेली के वन्य प्राणी उद्यान में बढ़ी दुर्लभ हिरणों की संख्या, जानें वजह

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 03:30 PM (IST)

    बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआइ) स्थित वन्य प्राणी उद्यान में दुर्लभ सफेद हिरणों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। काले या भूरे हि ...और पढ़ें

    आइवीआरआइ के वन्य प्राणी उद्यान में झुंड के बीच विचरण करते सफेद हिरण| जागरण

    आइवीआरआइ के वन्य प्राणी उद्यान में झुंड के बीच विचरण करते सफेद हिरण| जागरण

    HighLights

    1. 84 हिरणों के झुंड में अलग दिखते सफेद हिरण, कैमरे में तस्वीरें कैद कर रहे आगंतुक

    जागरण संवाददाता, बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआइ) स्थित वन्य प्राणी उद्यान शोधकर्ताओं और आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां के 84 हिरणों के झुंड में सफेद हिरणों की संख्या बढ़कर चार हो चुकी है। काले या भूरे हिरण की मादा द्वारा सफेद शावक को जन्म देना दुर्लभ घटना मानी जाती है। इन्हें अठखेलियां करते हुए देख लोग उत्साहित और अचंभित भी हो जाते हैं।

    संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. अभिजीत पावड़े के अनुसार, उद्यान में बहुत पहले काले व भूरे रंग के हिरण लाए गए थे, जिनसे पहले एक सफेद शावक का जन्म हुआ था, जिसके बाद यह कुनबा धीरे-धीरे बढ़ता गया। यह संख्या चार हो चुकी है।

    74188370

    इस दुर्लभ रंग परिवर्तन के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें आनुवंशिक कारक जींस में मौजूद विशेष गुण। इन-ब्रीडिंग यानी एक ही समूह के भीतर प्रजनन और उत्परिवर्तन (म्यूटेशन), जिसमें डीएनए में अचानक बदलाव होता है।

    पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण

    शैक्षिक भ्रमण पर आने वाले विद्यार्थियों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए ये सफेद हिरण कौतूहल का विषय बने हुए हैं। उद्यान में बारहसिंगा और हिरणों की अठखेलियां वैसे ही मनमोहक होती हैं, लेकिन सफेद हिरणों की मौजूदगी ने यहां की रौनक बढ़ा दी है। लोग इनकी हृदयस्पर्शी गतिविधियों को कैमरे में कैद करना का प्रयास भी करते हैं।

    गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम

    बढ़ती गर्मी को देखते हुए संस्थान प्रशासन भी मुस्तैद है। हिरणों को लू और तपिश से बचाने के लिए उद्यान में कृत्रिम घास लगाने की योजना बनाई गई है, ताकि उन्हें प्राकृतिक और ठंडा वातावरण मिल सके। हालांकि, हरे-भरे वातावरण के कारण उद्यान में माहौल आनंदमय रहता है।

    खबरें और भी

    सुबह से शाम तक निर्धारित क्षेत्र में हिरण विचरण करते नजर आते हैं। इन्हें देखने के लिए एक सीमा निर्धारित की गई है, जाल की दीवार के पार से ही लोग इनका दीदार करते हुए दिखते हैं।


    यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में बरेली के इस डायलॉग ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ गई जंग!