Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन संगठित गिरोह माफिया घोषित, गौकशी नशा तस्करी और लूटपाट पर कसा शिकंजा

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 12:22 PM (IST)

    बरेली पुलिस ने गौकशी, नशा तस्करी और लूटपाट में सक्रिय तीन संगठित अपराधी गिरोहों को माफिया घोषित किया है। इस कार्रवाई में फरीदपुर और शाही थाना क्षेत्र ...और पढ़ें

    बरेली के एसएसपी हैं अनुराग आर्य।

    बरेली के एसएसपी हैं अनुराग आर्य।

    HighLights

    1. बरेली में तीन संगठित अपराधी गिरोह माफिया घोषित।

    2. गौकशी, नशा तस्करी, लूटपाट में सक्रिय थे ये गिरोह।

    3. फरीदपुर, शाही के 11 अपराधी चिन्हित, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, बरेली। संगठित अपराध पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गौकशी, मादक पदार्थ तस्करी और लूटपाट जैसी गंभीर अपराधों में संलिप्त तीन संगठित अपराधी गिरोहों को माफिया घोषित किया है।

    एसएसपी अनुराग ने जिले में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगतार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत फरीदपुर व शाही थाना क्षेत्र के 11 अपराधियों को माफिया घोषित किया गया है। ये गिरोह आर्थिक लाभ के लिए संगठित तरीके से अपराध कर समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहे थे।

    गौकशी, नशा तस्करी व लूटपाट में थे सक्रिय

    पुलिस के अनुसार, फरीदपुर के मेवासर्फापुर निवासी फातून गौकशी गिरोह, शेरखान मादक पदार्थों की तस्करी और नन्हू उर्फ नन्हे लूटपाट गिरोह का लीडर है।

    यह भी पढ़ें- बरगद बना दूल्हा, नीम दुल्हन... आगरा में निकली पौधों की अनूठी बरात

    पुलिस ने इन तीनों अपराधियों के साथ ही इनके सदस्य बेचे खा तय्यब, याकूब, कासिम, गिरीश, धर्मेंद्र, चंद्र प्रकाश और राहुल को भी माफिया घोषित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: नेफ्रोलॉजिस्ट के बिना चल रही डायलिसिस यूनिट, युवती की मौत पर उप मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट