यूक्रेन में लापता बरेली के दीपक का 4 दिन बाद भी सुराग नहीं, रोमानिया दूतावास के भ्रामक दावों के बीच बेहाल परिवार
यूक्रेन में भारतीय व्यापारिक जहाज पर हमले के बाद लापता हुए बरेली के क्रू मेंबर दीपक गुप्ता का चौथे दिन भी पता नहीं चल सका है। परिवार दूतावासों से स्पष ...और पढ़ें

लापता क्रू मेंबर दीपक
HighLights
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने उडेसा बंदरगाह से लापता दो भारतीय नागरिकों की छानबीन जारी होने की कही बात
जागरण संवाददाता, बरेली। यूक्रेन के उडेसा बंदरगाह के पास भारत के व्यापारिक जहाज पर हमले के बाद लापता हुए बरेली के भरतौल निवासी क्रू मेंबर दीपक गुप्ता का मंगलवार देर रात तक पता नहीं चल सका। भरतौल गांव निवासी दीपक कुमार के बड़े भाई संदीप कुमार रविवार से लगातार यूक्रेन और रोमानिया दूतावास के चक्कर लगा रहे।
मंगलवार को भी देर रात तक अधिकारियों की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं होने से स्वजन परेशान नजर आए। दिल्ली में यूक्रेन व रोमानिया दूतावास से संपर्क में बने क्रू मेंबर दीपक के भाई संदीप कुमार ने जागरण से बताया कि मंगलवार को इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर ही दीपक के रोमानिया में मिलने की सूचना प्रसारित की गई।
इसकी पुष्टि के लिए रोमानिया के दूतावास पर गए तो वहां के अधिकारियों ने कोई ठोस मदद नहीं की। इस पर उन्होंने स्वयं से फैक्ट चेक किया तो पाया कि सभी सूचना भ्रामक प्रसारित की जा रही हैं।

बताया कि वह रोमानिया और यूक्रेन के दूतावास के अधिकारियों से संवाद कर दीपक से जुड़ी सूचना मांग रहे लेकिन संबंधित दूतावासों से अपेक्षा के अनुसार सहयोग नहीं मिल पा रहा।
कहा कि वह पूरे प्रकरण को झारंखड के राज्यपाल और पूर्व सांसद बरेली संतोष गंगवार के समक्ष रख रहे हैं। इसके लिए गांव के प्रधान प्रवेश देवी और पूर्व प्रधान रीतराम खुद शीर्ष स्तर पर अधिकारियों से संवाद स्थापित करने की कोशिश में लगे हैं।
उधर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणवीर जायसवाल ने मीडिया को संबाेधित करते हुए बताया कि उडेसा बंदरगाह के पास लापता हुए दो भारतीय नागरिकों की छानबीन हो रही है। वहां के स्थानीय अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।
साथ ही लापता भारतीय के स्वजन से भी संपर्क में हैं। कहा कि जितना बेहतर हो सकता है सरकार की ओर से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को यूक्रेन में भारत के व्यापारिक जहाज पर सवार क्रू मेंबर दीपक के लापता होने की सूचना स्वजन को मिली थी।