यूक्रेन में भारतीय क्रू मेंबर वाले जहाज 'एमवी एजीएन रैग्नर' पर हमला, बरेली का युवक दीपक लापता
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर भारतीय क्रू मेंबर वाले जहाज 'एमवी एजीएन रैग्नर' पर हमले में बरेली के दीपक कुमार गुप्ता सहित दो भारतीय लापता हो गए हैं। राज ...और पढ़ें

दीपक कुमार। सौ. स्वजन
HighLights
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर भारतीय जहाज पर हमला हुआ
बरेली के दीपक कुमार गुप्ता समेत दो भारतीय लापता
राज्यपाल संतोष गंगवार ने हर संभव मदद का भरोसा दिया
जागरण संवाददाता, बरेली। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर भारतीय क्रू मेंबर वाले एक और व्यापारिक जहाज 'एमवी एजीएन रैग्नर' पर शनिवार को हुए हमले में चालक दल में शामिल दो भारतीय लापता हो गए हैं। बताया जा रहा कि दो भारतीय में एक दीपक कुमार गुप्ता हैं जो बरेली के बिथरी चैनपुर विकास खंड के भरतौल गांव के रहने वाले हैं।
दीपक के स्वजन दिल्ली गए
केंद्र सरकार के उच्च अधिकारियों से मिली प्राथमिक सूचना के बाद दीपक के स्वजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। युवक के यूक्रेन बंदरगाह में फंसने पर ग्राम प्रधान प्रवेश देवी और रीतराम पटेल ने तुरंत ही झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को सूचना दी।
राज्यपाल ने दिया हर संभव मदद का भरोसा
राज्यपाल संतोष गंगवार ने युवक को सकुशल बाहर निकालने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रधान प्रवेश ने बताया कि जानकारी के अनुसार जहाज के चालक दल में चार भारतीय थे, इनमें से दो लापता है जबकि दो अन्य सुरक्षित हैं।