पीएम मोदी और स्वामी रामभद्राचार्य पर आपत्तिजनक पोस्ट, सीतापुर में तीन पर केस
सीतापुर में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई गई थी। ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
प्रधानमंत्री और स्वामी रामभद्राचार्य पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला।
सीतापुर में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
जागरण संवाददाता, सीतापुर। इंटरनेट मीडिया पर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को जेल भेजा गया है।
कंदुनी निवासी नंद किशोर सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बालकपुरवा निवासी प्रदीप यादव ने इंटरनेट पर स्वामी रामभद्राचार्य, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इससे सनातन धर्म के अनुयायियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने की आशंका है।
प्रधानमंत्री व स्वामी रामभद्राचार्य को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट, तीन पर मुकदमा
थानाध्यक्ष मानपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित पर मुकदमा लिखा गया है। खरेहटी के श्रवण कुमार मौर्य ने थाने में तहरीर देकर बताया कि परसिया के कुलजीत यादव व जरनैल यादव ने प्रधानमंत्री का एआई फोटो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट किया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। थानाध्यक्ष थानगांव विमल गौतम ने बताया कि केस लिखकर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।