वृंदावन में भीड़ प्रबंधन को सीएम योगी का बड़ा फैसला, रोपवे और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में बढ़ती भीड़ से ध्वस्त होती व्यवस्था पर चिंता जताई और छटीकरा से रंगजी मंदिर तक रोपवे को हरी झंडी दी। उन्होंने भीड़ नि ...और पढ़ें

कमिश्नरी सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौजन्य सूचना विभाग
HighLights
छटीकरा से रंगजी मंदिर तक रोपवे को मंजूरी।
वृंदावन में 4500 अतिरिक्त पुलिसकर्मी होंगे तैनात।
आधुनिक मॉडल पार्किंग और नए पुलिस सर्किल का निर्देश।
जागरण संवाददाता, मथुरा। वृंदावन में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ से ध्वस्त होती व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद चिंतित हैं। शनिवार को जिले के अधिकारियों के साथ आगरा में विकास कार्यों को लेकर बैठक की तो साफ कहा कि वृंदावन में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं चाहिए।
सीएम ने भीड़ नियंत्रण के लिए छटीकरा से रंगजी मंदिर तक रोपवे निर्माण को हरी झंडी देते हुए जल्द प्रशासन, शासन की स्वीकृत के लिए भेजने को कहा। उन्होंने मथुरा-वृंदावन रेल लाइन के स्थान पर सड़क परियोजना पर भी काम तेज करने के निर्देश दिए। जिले में अब 45 सौ अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।
वृंदावन में एक नया पुलिस सर्किल बनाकर एसपी ट्रैफिक और एसपी प्रोटोकॉल की अतिरिक्त तैनाती होगी। इसके अलावा एक मॉडल पार्किंग भी बनेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था ऐसी करें कि कृष्ण की नगरी में श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ आध्यात्मिक अनुभूति होनी चाहिए।
मॉडल पार्किंग बनेंगी, भीड़ नियंत्रण की दिशा में तेज करने के सीएम ने दिए निर्देश
जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सहित अन्य विभिन्न योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी सीएम को दी। उन्होंने छटीकरा से रंग जी मंदिर तक बनने रोपवे बनाने का प्रस्ताव जल्द शासन में भेजने को कहा।
खबरें और भी
45 सौ अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात होंगे
मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन रेल लाइन के स्थान पर बनने वाली फोरलेन सड़क पर काम तेज करने के निर्देश दिे। कहा कि पार्किंग सुविधाओं पर विशेष ध्यान दें। कहा कि पीपीपी मॉडल पर आधुनिक पार्किंग विकसित हों। इन पार्किंग स्थलों पर होटल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ सौभरि नगर वन की तरह कुछ और बड़े वन क्षेत्र विकसित करने को भी कहा।
वृंदावन में नया पुलिस सर्किल बनेगा, एक एसपी ट्रैफिक, एसपी प्रोटोकॉल भी होंगे
मंडलायुक्त ने सीएम को बताया कि वृंदावन में पार्किंग के लिए भूमि खरीदी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 4500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती, वृंदावन पुलिस सर्किल, एक एएसपी ट्रैफिक, एक एएसपी प्रोटोकॉल के पद सृजित करने, नगर पंचायत व नगर निकायों के संसाधनों में वृद्धि की जाए। सीएम ने सभी प्रयासों पर सहमति जताई और प्रस्ताव शासन भेजने को कहा।
यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए 3.5 KM लंबा एलिवेटेड रोड मंजूर, मथुरा-वृंदावन में होंगे 470 करोड़ रुपये के विकास कार्य
यह भी पढ़ें- मथुरा में फरह-सौंख मार्ग होगा चौड़ा: 437 पेड़ कटेंगे, 35.62 KM लंबी सड़क के लिए 84 करोड़ ₹ आएगी लागत
ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम सिंह, एमएलसी ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, विप्रा उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन, सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, नगर आयुक्त ओजस्वी राज मौजूद रहे।
स्वच्छता अभियान की सीएम ने की सराहना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और दैनिक जागरण की ओर से चल रहे स्वच्छता अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जागरूकता के साथ ही प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जाए।