Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    काठगोदाम से दिल्ली-राजस्थान का सफर होगा सुपरफास्ट: पूर्वोत्तर रेलवे चलाने जा रहा है 120kmph की रफ्तार वाली 4 नई ट्रेनें

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 05:48 PM (GMT+05:30)

    पूर्वोत्तर रेलवे चार महत्वपूर्ण ट्रेनों में पारंपरिक कोचों की जगह आधुनिक एलएचबी कोच लगाएगा। ये कोच 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम हैं ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. पूर्वोत्तर रेलवे 120 की स्पीड से दौड़ लगाने वाले आधुनिक कोच संग दौड़ाएगा चार ट्रेनें

    2. उत्तराखंड से दिल्ली और राजस्थान तक आना-जाना हो सकेगा आसान, बढ़ेगी यात्री सुविधा

    जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों तक यात्रियों को अब और अधिक सुरक्षित, आरामदायक व तेज रेल यात्रा की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) ने चार महत्वपूर्ण ट्रेनों को पारंपरिक आइसीएफ कोचों के स्थान पर आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ चलाने की तैयारी पूरी कर ली है।

    इन ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है और अब रेलवे अधिकारियों को कोचों की उपलब्धता का इंतजार है। एलएचबी कोच अधिक सुरक्षित होने के साथ-साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुचारु रूप से चलने में सक्षम होते हैं। इनके संचालन से उत्तराखंड के अलावा दिल्ली और राजस्थान की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    फिलहाल टनकपुर, पीलीभीत और बरेली-लालकुआं रेल प्रखंड पर ट्रेनों का भार अपेक्षाकृत कम है, जबकि इन मार्गों पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन इन दोनों रूटों पर तेज गति वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के प्रयास में जुटा है।

    अब तक नौ ट्रेनों में पुराने आइसीएफ कोच हटाकर उनकी जगह नए एलएचबी कोच लगाए जा चुके हैं, जिससे इन ट्रेनों की गति में भी इजाफा किया गया है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे अब चार और ट्रेनों को एलएचबी कोचों से लैस करने जा रहा है।

    खबरें और भी

    इनमें 15035/36 काठगोदाम–दिल्ली जंक्शन–काठगोदाम (उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस), 25035/36 रामनगर–दिल्ली जंक्शन–रामनगर (रामनगर लिंक एक्सप्रेस), 15013/14 काठगोदाम–जैसलमेर–काठगोदाम (रानीखेत एक्सप्रेस) तथा 25013/14 रामनगर–जैसलमेर–रामनगर (कार्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस) शामिल हैं।

    इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इन ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है। अब कोच मंगवाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद अगले चरण में अन्य ट्रेनों को भी एलएचबी कोचों से लैस करने की योजना है।

    पूर्वोत्तर रेलवे: एलएचबी (LHB) रैक वाली प्रमुख ट्रेनें

    क्रम संख्या गाड़ी संख्या मार्ग (Route) ट्रेन का नाम
    1 15055/56 रामनगर – आगरा फोर्ट – रामनगर रामनगर एक्सप्रेस
    2 05073/74 लालकुआं – बेंगलुरु – लालकुआं स्पेशल एक्सप्रेस
    3 15059/60 लालकुआं – कोलकाता लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस
    4 22544/43 लालकुआं – बांद्रा टर्मिनल – लालकुआं बांद्रा एक्सप्रेस
    5 15075/76 टनकपुर – सिंगरौली – टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस
    6 15073/74 टनकपुर – शक्तिनगर – टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस
    7 12036/35 टनकपुर – दिल्ली जंक्शन – टनकपुर जन शताब्दी एक्सप्रेस
    8 15019/20 टनकपुर – देहरादून – टनकपुर देहरादून एक्सप्रेस
    9 15091/92 टनकपुर – दौराई – टनकपुर दौराई एक्सप्रेस


    यह भी पढ़ें- बरेली से उत्तराखंड जाना अब और भी आसान, 450 करोड़ के इस प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार; जानें क्या है नया प्लान

     

    यह भी पढ़ें- यूपी का नया 'नोएडा' बनेगा यह इलाका! गंगा एक्सप्रेसवे के पास 300 हेक्टेयर में बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, चमकेगी किस्मत