बभनान चीनी मिल ने की रिकॉर्ड 1.26 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई, सत्रावसान की ओर
बभनान चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 में 1.26 करोड़ क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई की है और अब सत्रावसान की ओर है। क्षेत्र में गन्ना लगभग समाप्त हो चु ...और पढ़ें

HighLights
बभनान चीनी मिल ने 1.26 करोड़ क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई की।
पेराई सत्र 2025-26 अब समापन की ओर, मिल जल्द बंद होगी।
किसानों को 464.94 करोड़ रुपये का भुगतान बैंक खातों में भेजा गया।
जागरण संवाददाता, बभनान, बस्ती। बभनान चीनी मिल एक करोड़ 26 लाख 76 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर सत्रावसान की तरफ बढ़ गई है। अभी भी चीनी मिल पर मुफ्त खरीद की जा रही है। क्षेत्र में पेराई योग्य गन्ना लगभग समाप्त हो गया है। आज यानी गुरुवार को कभी भी मिल बंद हो सकती है।
पेराई सत्र 2025 -26 में बभनान, गौर ,विक्रमजोत, वाल्टरगंज ,मनकापुर टिनिच, गौरा चौकी समितियां से गन्ने की खरीद 18 नवंबर को शुरू की गई थी ।गन्ना खरीद के लिए कुल 79 क्रय केंद्र को स्थापित किया गया था। बुधवार तक सभी क्रय केंद्रों पर खरीद पूरी कर ली गई । जबकि चीनी मिल गेट पर गुरुवार को भी खरीद जारी रहेगी।
वर्तमान पेराई सत्र में चार अप्रैल तक क्रय किए हुए गन्ने का कुल मूल्य भुगतान 46494.61 लाख रुपये कृषकों के बैंक खातों में भेज दिया गया है। चीनी मिल बंदी की दूसरी नोटिस जारी कर किसानों से अपील किया था कि पेराई के लिए गन्ना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, यदि किसी किसान के खेत में गन्ना है तो वह 15 अप्रैल तक चीनी मिल को आपूर्ति कर दें।
यह भी पढ़ें- एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, 50 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
महाप्रबंधक गन्ना दिनेश राय ने बताया कि यदि किसी भी किसान के खेत में पेराई योग्य गन्ना बचा है तो उसके लिए मिल बंदी का समय एक दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। गन्ने की उपलब्धता को देखते हुए गुरुवार को चीनी मिल बंद हो जाएगी।