Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत, प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान, युवती ने मां को लिखा सुसाइड नोट

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:23 AM (IST)

    बस्ती में चार साल के प्रेम प्रसंग का दुखद अंत हुआ, जब प्रेमी के आत्महत्या करने के बाद प्रेमिका ने भी अपनी जान दे दी। युवती ने अपनी मां के नाम एक मार्म ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. बस्ती में चार साल के प्रेम प्रसंग का दुखद अंत।

    2. प्रेमी के बाद प्रेमिका ने भी फंदे से लटककर जान दी।

    3. युवती ने मां के नाम मार्मिक सुसाइड नोट छोड़ा।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। एक तरफा या असफल प्यार की खबरें अक्सर झकझोर देती हैं, लेकिन नगर थाना क्षेत्र के दो गांवों में सामने आई एक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। चार साल से चले आ रहे प्रेम प्रसंग का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ। पहले युवक ने अपने घर में फंदे से लटककर प्रेमिका से वीडियोकाल करके जान दे दी, और इस सदमे को बर्दाश्त न कर पाने पर प्रेमिका ने भी ठीक उसी रास्ते को चुन लिया।

    मरने से पहले युवती ने अपनी मां के नाम एक दिल दहला देने वाला सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसने इस पूरी घटना को और अधिक मर्मस्पर्शी बना दिया है। मृतक 21 वर्षीय युवक रवि निषाद निवासी राजघाट, नगर और 22 वर्षीय युवती नेहा प्रजापति निवासी मीतनजोत, नगर पिछले चार वर्षों से एक-दूसरे के प्रेम में थे। दोनों के बीच गहरी नजदीकियां थीं। हालांकि, किन पारिवारिक या आपसी परिस्थितियों के चलते यह रिश्ता इस खौफनाक मोड़ तक पहुंचा, पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है।

    घटना की शुरुआत गुरुवार की देर रात तब हुई जब प्रेमी ने अचानक अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद प्रेमिका भी सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाई। प्रेमी की मौत के गम में डूबी युवती ने कुछ ही समय बाद अपने ही घर में कथित तौर पर फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

    इस दोहरी त्रासदी के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। चार साल का प्यार इस तरह दर्दनाक अंजाम तक पहुंचेगा, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जवानी में दर्ज हुआ मुकदमा और बुढ़ापे में मिला न्याय, अयोध्या में 43 साल बाद दोषमुक्त हुए कल्पनाथ


    मां के नाम दिवंगत बेटी का लिखा आखिरी पत्र
    घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मृतका के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। अपनी मां को संबोधित करते हुए उसने लिखा उसका रवि निषाद से चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। उसकी वजह से प्रेमी ने सुसाइड कर लिया। मां, मैं उसके बिना नहीं रह सकती। अब मैं भी उसके पास जा रही हूं। मुझे माफ कर देना, मैं आपके बिना अधूरा छोड़ा हुआ सफर तय कर रही हूं।

    एसएचओ रामप्रसाद यादव ने बताया कि मिले इस पत्र के सामने आते ही यह साफ हो गया कि युवती प्रेमी की मौत के गम और वियोग को सहन नहीं कर सकी और उसने यह चरम कदम उठा लिया। बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग और आत्महत्या का प्रतीत होता है, फिर भी दोनों पक्षों के स्वजन से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके।