Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में आंगनबाड़ी केंद्र का कर्मचारी बता डाउनलोड कराया ऐप, फिर खाते से उड़ा दिए 30 हजार रुपये

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 02:26 PM (GMT+05:30)

    रुधौली, बस्ती में एक महिला को आंगनबाड़ी कर्मचारी बताकर जालसाजों ने ऐप डाउनलोड करवाया और उसके खाते से ₹30,000 निकाल लिए। महिला को पैसे कटने का मैसेज आन ...और पढ़ें

    ऐप डाउनलोड कराकर ठगी।

    ऐप डाउनलोड कराकर ठगी।

    HighLights

    1. जालसाज ने आंगनबाड़ी कर्मचारी बनकर महिला से की ठगी।

    2. ऐप डाउनलोड करवाकर महिला के खाते से ₹30,000 उड़ाए।

    3. रुधौली, बस्ती में ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज।

    जागरण संवाददाता, रुधौली (बस्ती)। नगर पंचायत के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में एक महिला के खाते से जालसाजी ने ऐप डाउनलोड करवाकर कर ओटीपी के माध्यम से तीस हजार रुपये उड़ा दिए। मामले की जानकारी महिला को तब हो पाई जब कुछ समय बाद फोन पर तीन बार में पैसे कटने के मैसेज आया और खाते में सिर्फ डेढ़ सौ रुपये बचे।

    पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में जालसाजी का शिकार हुई महिला दीपांजलि ने बताया कि 25 अप्रैल को शाम लगभग 4.40 उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया।

    कालर ने खुद को रुधौली ब्लाक में आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात कर्मचारी बताया और बच्चे के जन्म के उपरांत मिलने वाले आर्थिक लाभ का लालच देकर दीपांजली से लिंक के माध्यम से दो ऐप डाउनलोड करवाया।

    दीपांजलि ऐप डाउनलोड कर कॉलर से बात कर ही रही थी कि इसी बीच खाते से 9999-9999 रुपये की धनराश तीन बार खाते से उड़ गई। जब तक दीपांजलि को घटना की जानकारी हो पाती उनके साथ फ्राड हो चुका था। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।

    यह भी पढ़ें- बारात में 'दुपट्टा' खींचने पर भिड़े बाराती-घराती, खूब चले लाठी-डंडे और पत्थर; 16 लोग भर्ती

    यह भी पढ़ें- क्या है गाजीपुर माइनर मर्डर केस? जिसे लेकर यूपी की सियासत तेज, सरकार को लगानी पड़ी धारा 163