Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जीआईसी में 16 अप्रैल को लगेगा पुस्तक मेला, सस्ती दरों पर मिलेंगी बोर्ड की पुस्तकें

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 03:42 PM (GMT+05:30)

    बस्ती में 16 अप्रैल को राजकीय इंटर कॉलेज में पुस्तक मेला लगेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर आयोजित यह मेला शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार ...और पढ़ें

    जीआईसी में 16 अप्रैल को लगेगा पुस्तक मेला। AI जेनेरेटेड फोटो

    जीआईसी में 16 अप्रैल को लगेगा पुस्तक मेला। AI जेनेरेटेड फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को समय से पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 अप्रैल को पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर (पुस्तक मेला) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के बहुउद्देशीय हाल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

    यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि परिषद ने कक्षा 9 से 12 तक के लिए कुल 36 आधारित विषयों व 12 मौलिक विषयों की पाठ्यपुस्तकें अत्यंत सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई हैं।

    इन पुस्तकों के मुद्रण व वितरण के लिए तीन अधिकृत विक्रेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।

    बताया कि पुस्तक मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक करना और छात्रों को समय पर पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। मेले में संबंधित प्रकाशकों व विक्रेताओं की ओर से सीधे पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे छात्रों को बाजार में भटकना न पड़े।

    जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को इस आयोजन की जानकारी दें और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कराएं। इस पहल से छात्रों को एक ही स्थान पर उचित मूल्य पर किताबें मिलने की सुविधा मिलेगी, वहीं अभिभावकों को भी राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

    खबरें और भी