Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में तैनात बहराइच के पुलिसकर्मी की मौत, तबीयत खराब होने पर किया गया था रेफर

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 09:37 PM (IST)

    बस्ती के गौर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अरुण कुमार मिश्र का रविवार दोपहर निधन हो गया। वे शुगर और लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और तबीयत बिगड़ने पर जिल ...और पढ़ें

    गौर थाने में तैनात बहराइच के पुलिस कर्मी की मौत।

    गौर थाने में तैनात बहराइच के पुलिस कर्मी की मौत।

    HighLights

    1. गौर थाने के हेड कांस्टेबल अरुण कुमार मिश्र का निधन हो गया।

    2. वे शुगर और लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

    3. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जागरण संवाददाता, बभनान (बस्ती)। गौर थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल 52 वर्षीय अरुण कुमार मिश्र की रविवार को दोपहर में मृत्यु हो गई। वह शुगर व लीवर की बीमारी से त्रस्त थे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, लेकिन बचाया नहीं सका।

    पुलिस कर्मियों के अनुसार वह अपने कमरे पर थे। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने उन्हें इलाज के लिए पहले गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

    वह बहराइच जनपद के ग्राम मिघनगरा थाना विशेश्वरगंज के रहने वाले थे। अगस्त 2025 में उनकी तैनाती गौर थाने पर हुई थी। वह 1994 बैच के सिपाही में भर्ती हुए थे। उनकी तबीयत पहले से खराब चल रही थी। घटना की स्वजन को दी गई है।

    यह भी पढ़ें- हरदोई में 10 बिस्वा सरकारी जमीन को लेकर विवाद, बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    खबरें और भी