बस्ती में मकान तोड़ते समय गिरी दीवार, काम कर रहे श्रमिक की हुई मौत
बस्ती के ककरहवा गांव में एक पुराना मकान तोड़ते समय दीवार गिरने से श्रमिक तिलकराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे ...और पढ़ें

दीवार गिरने से श्रमिक की मौत।
HighLights
बस्ती में मकान तोड़ते समय दीवार गिरने से हादसा।
श्रमिक तिलकराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
संवाद सूत्र, दुबौलिया, बस्ती। पुराना मकान तोड़ते समय अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई, वहां काम कर रहे श्रमिक गंभीर रूप घायल हो गया। घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु को गई। सरैया अतिबल ग्राम पंचायत के ककरहवा गांव में राजेंद्र चौधरी का पुराना मकान श्रमिक तिलकराम निवासी रेवरादास, थाना हर्रैया तोड़ रहा था। अचानक दीवार गिरने से वह उसी के चपेट में आ गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। दिवंगत श्रमिक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां व एक बेटा छोड़ गए हैं। घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। थानेदार जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।