बस्ती में भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
बस्ती के बेलसड़ में अचकवापुर पुल के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक हरेंद्र विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप क ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बस्ती में पिकअप-बाइक टक्कर से भीषण सड़क हादसा।
एक युवक हरेंद्र विश्वकर्मा की मौके पर मौत।
दो साथी गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सूत्र बेलसड़, बस्ती। क्षेत्र के अचकवापुर पुल के समीप बैहार के पास शनिवार रात करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव भरूं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया।
चिकित्सक ने हरेंद्र विश्वकर्मा (26) पुत्र केशवराम, निवासी ग्राम भरूं को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विवेक (23) पुत्र रामकिशोर तथा दुर्विजय पुत्र राम प्रसाद, दोनों निवासी भरूं, को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- बस्ती में फिर बढ़ने लगा सरयू नदी का जलस्तर, तटबंध किनारे गांवों में बढी परेशानी
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।