Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिश्वतखोरी पर डिप्टी CM बृजेश पाठक का कड़ा एक्शन: बस्ती में ANM ने ₹45 हजार लेने वाला वरिष्ठ लिपिक सस्पेंड

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 06:50 AM (IST)

    डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बस्ती के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ लिपिक प्रदीप श्रीवास्तव को 45 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, जागरण बस्ती। एरियर भुगतान के नाम पर स्वास्थ्य विभाग के बाबू द्वारा 45 हजार रुपये लेने के प्रकरण का संज्ञान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने लिया। उनके निर्देश पर स्वास्थ्य निदेशक ने निलंबित कर वरिष्ठ लिपिक प्रदीप श्रीवास्तव को अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य चित्रकूट धाम मंडल बांदा से संबंद्ध कर दिया है।

    इसकी जानकारी डिप्टी सीएम ने अपने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दी। जिसमें बताया कि वरिष्ठ लिपिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत का रिश्वत लिए जाने संबंधी वीडिया इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। जिसे संज्ञान लेते हुए कार्यवाही कराई गई। इसके साथ ही एडी हेल्थ चित्रकूट धाम बांदा को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

    पोस्ट में कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं है। सरकार की छवि धूमिल करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

    वरिष्ठ लिपिक द्वारा रुपये लेते वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया था। वीडियो में एएनएम रुपये देते दिखाई दे रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत के अन्तर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम पद पर तैनात सुनीता वर्मा का विभाग में एरियर के लाखों रुपये का भुगतान अटका हुआ था। जिसके लिए वह उच्च न्यायालय में रिट दाखिल की थी।

    चार सप्ताह में भुगतान करने का आदेश हुआ। अपने पक्ष में फैसला होने के उपरांत सीएचसी के वरिष्ठ लिपिक द्वारा रिपोर्ट भेजी जानी थी। आरोप था कि बाबू ने इसके लिए रुपयो की मांग की थी। एएनएम द्वारा पैसा देने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।

    खबरें और भी

    जिसका संज्ञान डिप्टी सीएम ने लेकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि शासन स्तर से अभी तक उन्हें बाबू पर हुई कार्यवाही का कोई पत्र नहीं मिला है।

    यह भी पढ़ें- बांदा में भीषण हादसा: कार और टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में 12 लोग घायल, मची चीख-पुकार