सड़क पर उतरेगा 164 टन का 'महाकाय' उपकरण, UP के इन 9 जिलों में बिजली कटेगी और ठप होगा ट्रैफिक
देश के पहले बायोप्लास्टिक संयंत्र के लिए 164 टन वजनी उपकरण चंदौली से लखीमपुर खीरी ले जाया जाएगा। इस विशालकाय उपकरण के परिवहन के लिए नौ जिलों में ट्रैफ ...और पढ़ें

164 टन के उपकरण के लिए होगा ट्रैफिक डायवर्जन व बिजली हटाई जाएगी बिजली लाइनें। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट लखीमपुर खीरी में स्थापित।
164 टन वजनी उपकरण का नौ जिलों से होगा परिवहन।
ट्रैफिक डायवर्जन, बिजली लाइनें हटाने के विशेष इंतजाम।
जागरण संवाददाता, बस्ती। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में स्थापित होने जा रहे देश के पहले पालीलैक्टिक एसिड (पीएलए) आधारित बायोप्लास्टिक निर्माण संयंत्र के लिए 164.28 मीट्रिक टन वजनी विशाल औद्योगिक उपकरण के परिवहन को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।
स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर, बस्ती, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच और लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आवागमन के दौरान इन जिलों में हाई अलर्ट रहेगा।
लखीमपुर खीरी के कुंभी में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बायोप्लास्टिक (पालीलैक्टिक एसिड) निर्माण संयंत्र स्थापित कर रही है। यह देश का पहला ऐसा प्लांट होगा, जहां इस उत्पाद का निर्माण होगा। अभी तक पालीलैक्टिक एसिड का आयात विदेशों से किया जाता है।
पत्र के अनुसार, आयातित उपकरण (इक्यूपमेंट) की लंबाई 41 मीटर, चौड़ाई छह मीटर, ऊंचाई सात मीटर और वजन 164.28 मीट्रिक टन है। यह उपकरण चंदौली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच होते हुए लखीमपुर खीरी पहुंचेगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बस्ती में मंत्री जी की नहीं मानी बात, छिन गई प्रधानाचार्य की कुर्सी
इस दौरान कई स्थानों पर फुटओवर ब्रिज, साइन बोर्ड और बिजली की लाइनों को अस्थायी रूप से हटाकर दोबारा लगाया जाएगा। प्रशासन ने प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नामित करने, पुलिस सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन और विद्युत विभाग के समन्वय से उपकरण को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। यह विशेष परिवहन चंदौली में 10 से 15 अगस्त के बीच में होने की संभावना जताई गई है।