Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में समय से स्कूल न पहुंचने पर कार्रवाई, तीन प्रधानाध्यापकों समेत 20 शिक्षक-शिक्षामित्रों के वेतन पर रोक

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 10:56 PM (GMT+05:30)

    भदोही में समय से स्कूल न पहुंचने और अनुपस्थित रहने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। तीन प्रधानाध्यापकों सहित 20 शिक्षक-शिक्षामित्रों का वेतन-मानदेय रोक दिया ग ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. भदोही में 20 शिक्षक-शिक्षामित्रों का वेतन-मानदेय रोका गया।

    2. समय से स्कूल न पहुंचने और अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई।

    3. जिलाधिकारी के निर्देश पर टास्क फोर्स ने निरीक्षण किया।

    जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। समय से विद्यालय पहुंचने को लेकर दिए जा रहे तमाम दिशा निर्देश के बाद भी शिक्षकों की लेट लतीफी जारी है। समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं तो पहले विद्यालय बंद कर निकल जा रहे हैं।

    जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर गठित जिला एवं टास्क फोर्स कमेटियों की ओर से दो से 24 जुलाई किए गए निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन प्रधानाध्यापकों सहित 20 शिक्षक, शिक्षामित्र के वेतन-मानदेय पर रोक लगाने की कार्रवाई की गई है। बीएसए शिवम पांडेय ने यह कार्रवाई करते हुए सभी को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

    परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की समय से उपस्थिति व बच्चों के नामांकन संख्या को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मानव संपदा पोर्टल संग निरीक्षण के जरिए भीउनकी उपस्थिति परखी जा रही है।

    बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि दो से 24 जुलाई तक टीमों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। बताया कि कंपोजिट विद्यालय सुरियावां, पिलखुना, अबरना में तीन सहायक शिक्षक और एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय बयांव, जंगीगंज और भुलईपुर में अनुदेशक, शिक्षामित्र और एक सहायक शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे।

    इसी तरह कंपोजिट विद्यालय पट्टीबेजांव में प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर में सहायक शिक्षक, गिरधरपुर में एक शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय घरांव में शिक्षक व घरांव में शिक्षामित्र, प्राथमिक विद्यालय दानूपुर, सोनखरी में प्रधानाध्यापक, कोछिया और कंपोजिट स्कूल जगरनाथपुर में एक सहायक अध्यापक समेत कुल 20 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। बताया कि सभी के वेतन व मानदेय पर रोक लगा दिया गया है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह समय से विद्यालय आएं। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में 2500 शिक्षकों और 300 कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, लोगों ने जताई खुशी