भदोही में सब्जी और मसाले की खेती करेंगे किसान, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार देगी पैसा
भदोही में किसानों को कद्दूवर्गीय सब्जियों और प्याज की खेती के लिए सरकार 40% तक अनुदान देगी। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत उद्यान विभाग ने आवेदन लेन ...और पढ़ें

सब्जी और मसाले की खेती के लिए मिलेगी सब्सिडी।
HighLights
किसानों को कद्दूवर्गीय सब्जी और प्याज पर अनुदान।
संकर शाकभाजी पर 24 हजार, प्याज पर 20 हजार अनुदान।
उद्यान विभाग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की, पहले आओ पहले पाओ।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। किसान कद्दूवर्गीय सब्जियों से लेकर प्याज की खेती करेंगे तो शासन की ओर से उन्हें भारी भरकम अनुदान मिलेगा। खेती के लिए लक्ष्य तय कर दिया गया है तो एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में तय लक्ष्य की पूर्ति के लिए उद्यान विभाग ने किसानों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। संकर शाकभाजी में 10 व मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में 63 हेक्टेयर में प्याज की खेती कराने का लक्ष्य मिला है।
शासन की ओर से किसानों को राहत देने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। परंपरागत धान गेहूं के साथ किसान औद्यानिक खेती कर लाभ हासिल करें, इसे लेकर अनुदान देकर खेती कराने की योजना संचालित की है।
जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि संकर शाकभाजी क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत 10 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य तय है। इसमें प्रति हेक्टेयर आने वाले कुल लागत 60 हजार में 40 प्रतिशत यानी 24 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा।
इसी तरह मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत 63 हेक्टेयर में प्याज की खेती का लक्ष्य तय है। इसमें पति हेक्टेयर आने वाले कुल लागत 50 हजार में 40 प्रतिशत यानी 20 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा।
बताया कि किसानों के चयन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। लाभार्थियों का चयन प्रथम आवक प्रथम पावक के तर्ज पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बहराइच में 32.84 करोड़ की लागत से बनेगा बहुमंजिला ओपीडी और ऑडिटोरियम, प्रस्ताव को मिली मंजूरी