Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में तीन दिन में 145 दुकानों की जांच, 85 को नोटिस जारी; छह कोचिंग किए गए सील

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 10:27 PM (GMT+05:30)

    लखनऊ अग्निकांड के बाद भदोही में अग्नि सुरक्षा जांच अभियान चला, जिसमें तीन दिन में 145 व्यावसायिक केंद्रों का निरीक्षण किया गया। मानक पूरे न होने पर 85 ...और पढ़ें

    तीन दिन में 145 दुकानों की जांच।

    तीन दिन में 145 दुकानों की जांच।

    HighLights

    1. लखनऊ अग्निकांड के बाद भदोही में जांच अभियान शुरू।

    2. तीन दिन में 145 व्यावसायिक केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

    3. छह कोचिंग सेंटर सील, 85 संचालकों को नोटिस जारी।

    जागरण संवाददाता, भदोही। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में पिछले सोमवार को हुई अगलगी की हृदयविदारक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। 15 छात्रों की मौत से सभी का मन विचलित है। शासन के निर्देश पर प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रदेश के अन्य जिलों के साथ भदोही जनपद में भी जांच व कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

    जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा गठित तीन विभाग डीआइओएस, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) और अग्निशमन विभाग की टीम बुधवार से ही जांच में जुटी है। होटल, रेस्टूरेंट, कोचिंग सेंटर, डिजिटल लाइब्रेरी और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा प्रबंध सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

    तीन दिन में 145 व्यावसायिक केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मानक के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर 85 संचालकों नोटिस दिया गया जबकि छह कोचिंग सेंटर, डिजिटल लाइब्रेरी को सील कर दिया गया।

    इसी माह तीन जून को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में अगलगी हुई थी। उसमें भी बड़ी जनहानि हुई थी लेकिन जिले के व्यावसायियों, होटल रेस्टूरेंट, मैरेज लान, अस्पताल और कोचिंग संचालकों ने कोई सबक नहीं लिया था। यहां तक कि अग्निशमन विभाग से एनओसी के लिए एक भी आवेदन नहीं आया।

    हालांकि उस घटना के बाद प्रशासन की ओर से सख्ती का अभाव था लेकिन लखनऊ की घटना में 15 छात्रों ने मौत ने शासन प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। यही कारण है कि इस बार प्रशासन का रवैया बेहद सख्त है और लापरवाही बरतने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

    खबरें और भी

    भदोही शहर की बात की जाए तो कुछ प्रतिष्ठित होटलों को छोड़कर अधिकतर में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था के नाम पर महज औपचारिकता का निर्वहन किया गया है। इसी तरह जगह जगह खुले कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं हैं। यही हाल विवाह घरों का है। डीआइओएस अंशुमान ने बताया कि जांच लगातार जारी है।

    अग्नि सुरक्षा के उपाय किए बिना नए कोचिंग सेंटर का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। 20 कोचिंग सेंटर को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह में वह अग्नि सुुरक्षा के उपाय नहीं करते हैं तो उन्हें बंद कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- प्रधानों को प्रशासक बनाने पर HC ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, ब्लॉक प्रमुखों और पंचायत अध्यक्षों को भी लगा झटका

    यह भी पढ़ें- सोनभद्र में कोचिंग और शिक्षण संस्थानों की जांच तेज, दो डिजिटल लाइब्रेरी सील